फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Provide correct data during the survey: Divisional Commissioner

सर्वेक्षण के दौरान सही आंकड़े उपलब्ध कराएं : मंडलायुक्त

Fri, 28 Jul 2023 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Provide correct data during the survey: Divisional Commissioner
शासन स्तर पर योजनाओं सहित कई अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए सही आंकड़ां की आवश्यकता होती है, लेकिन जिन स्तरों से आंकड़ों की आवश्यकता होती है, सर्वेक्षण की जानकारी के अभाव में वहां से सही आंकड़े नहीं मिल पाते हैं। उक्त बातें मंडलायुक्त मनीष चौहान ने शुक्रवार को अपने कार्यालय के सभागार में जनपदीय सांख्यिकीय आंकड़ों के संग्रहण के लिए सेंसीटाइजेशन कार्यशाला में कही। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्वेक्षण के प्रति लोगों को जागरुक किया जाए। उत्तरदाताओं को यह अनिवार्य रूप से बता दिया कि उनके द्वारा दी गई जानकारी का उपयोग आंकड़े एकत्रित करने एवं सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए है, जो किसी अन्य स्तर पर साझा नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह भी जानकारी दी जाय कि सर्वेक्षणों के माध्यम से एकत्रित किए गए आंकड़ों के आधार शासन द्वारा उसके अनुसार उपयोगी योजनायें बनाई जाती हैं, जो गरीबी उन्मूलन, आर्थिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्षेत्रीय विकास में काफी मददगार होती है। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने कहा कि मत्स्य पालन, पशु पालन आदि विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सर्वेक्षण में यदि वास्तविक डाटा प्रदर्शित नहीं है और आंकड़े रुझान से भिन्न हैं तो मौके पर ही उसकी पुष्टि कर लें। इस अवसर पर अपर आयुक्त (प्रशासन) हंसराज, अपर आयुक्त (न्यायिक) केके अवस्थी, संयुक्त विकास आयुक्त एमएन पांडेय व मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed