{"_id":"687fe82247b764600c02860b","slug":"protested-against-yogesh-murder-case-and-arrest-of-75-youths-in-prayagraj-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-134708-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: योगेश हत्याकांड और प्रयागराज में 75 युवकों की गिरफ्तारी का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: योगेश हत्याकांड और प्रयागराज में 75 युवकों की गिरफ्तारी का किया विरोध
विज्ञापन
मेंहनगर। भाकपा-माले की जिला इकाई ने मंगलवार को जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में दलित युवक योगेश राम की हत्या और प्रयागराज के करछना तहसील में 75 दलित-आदिवासी युवकों की गिरफ्तारी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भाकपा-माले के राज्यव्यापी आह्वान के तहत जिला मुख्यालय पर किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने कुंवर सिंह उद्यान से मार्च निकाला और दलित-आदिवासियों का उत्पीड़न बंद करो, अपराधी-पुलिस गठजोड़ मुर्दाबाद जैसे नारे लगाए। मार्च के समापन पर एक छह सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री को संबोधित कर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, आजमगढ़ को सौंपा गया। इस दौरान भाकपा माले नेताओं ने मांग की कि सिंहपुर में योगेश राम की हत्या की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। मेडिकल बोर्ड गठित कर दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाए।
पीड़ित परिवार को 25 लाख मुआवजा दिया जाए। प्रयागराज के करछना में चंद्रशेखर की यात्रा के बाद गिरफ्तार किए गए 75 बेगुनाह दलित-आदिवासी युवकों को तत्काल रिहा किया जाए।
विज्ञापन
भाकपा-माले के जिला प्रभारी कामरेड विनोद सिंह ने कहा कि योगी सरकार का राज अब जंगलराज में तब्दील हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अपराधियों के साथ मिलकर हत्या को आत्महत्या का रूप दे रही है। इस मार्च और प्रदर्शन में सुदर्शन, बसंत, रामकृष्ण, रामजीत, हरिश्चंद्र, रामसुधार राम, राममूरत चौहान, भीम शामिल रहे।