फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Protest of angry villagers due to lack of bridge repair

पुल की मरम्मत न होने से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sun, 14 Mar 2021 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Protest of angry villagers due to lack of bridge repair
ठेकमा मार्टिन गंज रोड पर बेसो नदी पर टूटी पुलिया के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : AZAMGARH
ठेकमा। क्षेत्र के इसहाकपुर गांव के पास मार्टीनगंज-ठेकमा मार्ग पर बेसो नदी का पुल जर्जर हो गया है। एप्रोच धंसने से आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। इससे नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को विरोध-प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही मांग पूरी न होने पर एसडीएम मार्टीनगंज का घेराव करने चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि 1996 में बेसो नदी पर पुल बनाया गया था। मरम्मत के अभाव में पुल जर्जर हो गया है। इस पुल पर आए दिन लोग गिरकर चोटिल होते हैं। इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक कुछ नहीं किया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि पुल की मरम्मत के लिए अविलंब कार्य शुरू नहीं कराया गया तो एसडीएम मार्टीनगंज का घेराव करेंगे। प्रदर्शन में दीप नारायण सिंह, अरुण कुमार सिंह, शहाबुद्दीन, आलोक व रमाशंकर सहित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed