फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   protest

प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ तहसीलों में गरजे सपाई

Mon, 21 Sep 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
protest
सगड़ी में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सपा विधायक नफीस अहमद और पूर्व मंत्री वसीम अहमद । - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से जनपद की सभी तहसीलों पर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान राज्यापाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। सदर तहसील में सपा कार्यकर्ता पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व मंत्री चन्द्रदेव राम यादव करैली के नेतृत्व में कोरोना के नाम हजारों करोड़ के घोटाले, किसान, मजदूर, छात्र, व्यापारी, नौजवानों पर अत्याचार, उत्पीड़न, मंहगाई, महिला अपराध, जर्जर कानून व्यवस्था के विरोध में नारेबाजी करते हुए तहसील पर पहुंचे। उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रदर्शनकारी बोल मुलायम हल्ला बोल, अखिलेश यादव जिन्दाबाद, भ्रष्ट प्रशासन मुर्दाबाद का नारा लगा रहे थे। मांग पत्र में प्रदेश में बढ़ रही अराजकता, अपराध पर रोक लगाने, कोरोना के नाम पर जनता की गाढी कमाई का पीपीई किट, वेंटीलेटर खरीद के नाम पर लूट-खसोट बंद करने, कृषि आय को दोगुना करने का झूठा वायदा करके किसानों की फसल की लूट समाप्त करने, संविदा भर्ती के नाम पर बेरोजगारों को धोखा न देने, बुनकरों, किसानों की बिजली बिल में बढ़ोत्तरी वापस लेने, फर्जी मुकदमों में फंसाए गए लोगों को छोड़ने की मांग की गई। हरिश्चन्द्र यादव, शिवमूरत, मनोज, राजाराम सोनकर, अमित यादव, वेद प्रकाश, शैलेन्द्र यादव, कमलेश आर्य, रविन्द्र कुमार, अविनाश, दिनेश विश्वकर्मा, किशोर कुमार, डा.रामदुलार राजभर, शोभनाथ यादव, अजीजुर्रहमान, चन्द्रशेखर यादव, ज्याउल्लाह, गुल्लू यादव आदि रहे। मेंहनगर : राज्यपाल को सम्बोधित 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, कल्पनाथ पासवान विधायक, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव ने एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शिनी को सौंपा। पूर्व विधायक बृजलाल सोनकर, डॉ. कैलाश यादव प्रमुख, लालती देवी, रामानुज सिंह, हंसराज यादव, आशीर्वाद यादव, अशोक यादव थे। बूढ़नपुर : क्षेत्रीय विधायक डा. संग्राम यादव के नेतृत्व में बूढ़नपुर तहसील में धरना-प्रदर्शन किया गया। मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी दिनेश मिश्र को दिया। श्यामधर चौबे, सुबाष चन्द्र जायसवाल, प्रदीप यादव, धर्मेन्द्र सिंह, बरमन यादव, शिवनरायन यादव, प्रदीप सोनी, श्रवण यादव, श्यामसुन्दर गुप्ता, हरहरमहादेव, बेचू, उदयराज यादव थे। सगड़ी :तहसील परिसर में गोपालपुर विधायक नफीस अहमद के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया। 17 सूत्री मांगों का राज्यपाल उपजिलाधिकारी सगड़ी अरविंद कुमार सिंह को सौंपा। पूर्व मंत्री वसीम अहमद, हरिशंकर यादव, देवनाथ यादव, शंकर यादव, सपना निषाद, शशि कला, बालचंद कुशवाहा, मिर्जा मसूद बेग आदि थे।
विज्ञापन

मार्टीनगंज : दीदारगंज विधानसभा के पूर्व विधायक आदिल शेख के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। हरिओम यादव, दीपक राय, रामचेत यादव, रामू राजभर, बृजमोहन यादव, सफ़र अहमद, आशा देवी, सुनील यादव, अफताब अहमद थे। फूलपुर : फूलपुर-पवई के पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव के नेतृत्व में कस्बे से तहसील मुख्यालय तक रैली निकाली गई। राज्यपाल को संबोधित एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर नसीम अहमद आजमी, सुजीत राव, शेर बहादुर, राजेश, सुरेश, मज्जन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed