फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Protest against the demolition of the boundary wall of Gandhi Ashram

Azamgarh News: गांधी आश्रम की बाउंड्रीवाॅल गिराए जाने के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 23 Jul 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Protest against the demolition of the boundary wall of Gandhi Ashram
अंबारी। श्री गांधी आश्रम दीदारगंज अतरौलिया की बाउंड्रीवाॅल को गिराकर प्लॉटिंग किए जाने के विरोध में मंगलवार को खरसहन कला के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। उच्चाधिकारियों से इस मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान दिलीप यादव ने कहा कि एक व्यक्ति के प्लाॅटिंग किए जाने की नियत से गांधी आश्रम की बाउंड्रीवाॅल गिराकर पेड़ों को काट दिया गया है।
परिसर में कुछ मजदूरों को लगाकर प्लाॅटिंग का कार्य करने की तैयारी चल रही थी। ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया है कि गांधी आश्रम की जमीन पर कुछ अराजक तत्वों ने प्लाॅटिंग कर पैसा वसूलने की तैयारी कर रहे हैं। हमने आईजीआरएस के माध्यम से सूचना मांगी थी। जिस पर यह लिखित मिला है कि गांधी आश्रम की जमीन को न ही नीलाम किया जा सकता है और न ही उसकी बिक्री की जा सकती है।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों से मांग किया कि अगर इस जमीन की नीलामी हुई है तो यह जानकारी सार्वजनिक की जाए क्योंकि, यह संपत्ति ग्राम सभा की है। मौके पर वीरेंद्र, दीपक, संतोष, शिवकुमार, हिमांशु गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed