फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Protest against Pahalgam terrorist incident, effigy of Pakistan burnt

Azamgarh News: पहलगाम आतंकी घटना के विरोध में प्रदर्शन, पाकिस्तान का पुतला फूंका

Fri, 25 Apr 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Protest against Pahalgam terrorist incident, effigy of Pakistan burnt
लाटघाट। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के विरोध में आजमगढ़ के रौनापार शहीद चौराहे पर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू परिषद के आशीष गुप्ता के नेतृत्व में लोगों ने आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और पाकिस्तान का पुतला जलाकर अपना गुस्सा जाहिर किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने पहलगाम हमले में मारे गए निर्दोष लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। आशीष गुप्ता ने कहा कि आतंकवाद मानवता का दुश्मन है और ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने सरकार से आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की। प्रदर्शन में आशुतोष तिवारी, सोनू शर्मा, श्याम सिंह, अंकुर शाह, श्याम सुंदर, जय हिंद निषाद, राजू राय, धीरज गुप्ता, नीरज गुप्ता, सुधीर, उमाकांत सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed