फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Proposal sent to the government for approval of 17 new projects including bridge in Belissa

बेलइसा में पुल समेत कुल 17 नई परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए शासन को भेजा प्रस्ताव

Wed, 13 Jul 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Proposal sent to the government for approval of 17 new projects including bridge in Belissa
आजमगढ़। लोकसभा उपचुनाव के बाद जिले में विकास को एक नई रफ्तार मिलने की उम्मीद जगी है। इसे लेकर जिला प्रशासन भी जुट गया है। जिला प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग), डीआरडीए (ग्रामीण अभियंत्रण विभाग) व नगर विकास की कुल 17 नई परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। जिसमें पीडब्ल्यूडी की चार, डीआरडीए की आठ व नगर विकास विभाग की पांच परियोजनाएं शामिल हैं। उक्त परियोजनाओं में सबसे महत्वपूर्ण परियोजना बेलइसा स्थित रेलवे लाइन के ऊपर से एक नए पुल का निर्माण और पवई के बसही शरफपुर विकास खंड में मल्टीपरपज हाल एवं नेचुरल एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण है। लोकसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने जीत दर्ज की है। जीत के बाद मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ ने स्वयं कहा कि आजमगढ़ जिले में कोई भी विकास कार्य धनाभाव में नहीं रुकेगा। इतना ही नहीं नई परियोजनाओं पर भी कार्य होगा। शासन के निर्देश पर विभागों ने नई परियोजनाओं को शुरू करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर जिला प्रशासन को सौंपा है। जिसे जिला प्रशासन ने शासन को भेज दिया है। लोक निर्माण विभाग की सबसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं में बेलइसा स्थित रेल ऊपरगामी पुल के बगल में नए रेल ऊपरगामी पुल का निर्माण कराने के लिए 72.52 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। वहीं 85.31 करोड़ रुपये से आजमगढ़-मिर्जापुर माहुल बेलवाई मार्ग (प्रमुख जिला मार्ग-158 ई) का प्रस्ताव भेजा है। लोक निर्माण विभाग ने 29.77 करोड़ रुपये से गाजीपुर आजमगढ़ (एसएच-67) मार्ग किमी. 59 से राज्य विश्वविद्यालय, असपालपुर-आजमबांध, आजमगढ़ सेतु लेन पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य कराने का प्रस्ताव तैयार कर भेजा है। इसके साथ ही गंभीरवन संपर्क मार्ग (अटल आवासीय विद्यालय पहुंच मार्ग) का पुन: निर्माण सुधार कार्य किया जाएगा। जिसपर करीब 1.81 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी प्रकार ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने खेलो इंडिया योजना के तहत 11.2046 करोड़ रुपये की लागत से विकास खंड पवई के बसही अशरफपुर गांव में मल्टीपरपज हाल एवं नेचुरल एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

डीआरडीए ने इन परियोजनाओं का भेजा प्रस्ताव
आजमगढ़। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा ग्राम टीकर पठौन में उपेंद्र नाथ दूबे कि चोकर मिल से गांव के उत्तर पोखरा होकर पोखरे के पूरब से अरुण दुबे के घर से होते हुए नागेश के घर तक सीसी रोड का निर्माण 79 लाख 88 हजार रुपये से कराया जाएगा। वहीं सैनी मा. इंटर कालेज पटपरवा देवारा कदीम से प्राथमिक विद्यालय मनोगा का पूरा सहदेवगंज रोड तक पिच रोड का निर्माण कार्य 26 लाख 99 हजार रुपये से कराया जाएगा। ग्रामसभा तेरही प्रथमिक पाठशाला से बालवरगंज नहर की पटरी तक लेपन कार्य 24 लाख 50 हजार रुपये से कराया जाएगा। कप्तानगंज अहरौला मीटर पांच दसवंतपुर से खासबेगपुर इंटर कालेज तक पिच रोड का निर्माण कार्य 1.2453 करोड़ रुपये से किया जाएगा। ग्रामसभा ओरा इंटर कालेज रोड से स्वामी नाथ मिश्रा के घर तक सीसी रोड का निर्माण 20 लाख 25 हजार रुपये से कराया जाएगा। ग्राम मकदुमपुर वशिष्ट के घर से विशुनपुर गांव तक लेपन कार्य 39 लाख 29 हजार रुपये से कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर विकास विभाग ने भी भेजा पांच प्रस्ताव
आजमगढ़। नगर विकास विभाग की ओर से अमिलो वार्ड नं.-9 में सेराज के मकान से प्राईमरी स्कूल के पास तक नाला, आरसीसी पटिया निर्माण, एतेशाम के मकान से नदीम के मकान तक नाला आरसीसी पटिया का निर्माण 17-17 लाख रुपये से कराया जाएगा। वहीं मकबूल अहमद के मकान से आरिफ के ट्यूबवेल के पास तक नाला, आरसीसी पटिया निर्माण के लिए 15 लाख, कब्रिस्तान से एनुद्दीन के तबेला के पास तक नाला आरसीसी पटिया निर्माण 21 लाख रुपये किया जाएगा। वहीं ईदगाह से रसुलपुर गड्ही तक नाला, आरसीसी पटिया निर्माण 22 लाख से किया जाएगा। शासन से स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्थ एवं संख्या अधिकारी आरडी राम ने बताया कि जनपद में प्रस्तावित महत्वपूर्ण परियोजनाएं जिनकी स्वीकृति के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। जिसमें लोक निर्माण विभाग की चार, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की आठ व नगर विकास विभाग की पांच महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल है। स्वीकृति मिलने के बाद बजट जारी होगा तो इस पर भी कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed