फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Proposal sent for multipurpose hall in the stadium

Azamgarh News: स्टेडियम में मल्टीपरपज हाॅल के लिए भेजा प्रस्ताव

Wed, 12 Nov 2025 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Proposal sent for multipurpose hall in the stadium
18 सुखदेव पहलवान स्पोर्टस स्टेडियम की फोटो। श्रोत-लाइब्रेरी - फोटो : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में राज्य प्रगति डैशबोर्ड पर मेगा परियोजनाओं की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए। (डीआईपीआरओ)
आजमगढ़। शहर के सुखदेव पहलवान स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधा बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है। स्टेडियम परिसर में मल्टी परपज हॉल के निर्माण के लिए क्रीड़ाधिकारी ने 3.36 करोड़ का प्रस्ताव अल्पसंख्यक विभाग को भेजा है। इसमें शौचालय, चेंज रूम, स्टोर रूम, कार्यालय, इंट्रेंस लॉबी, बरामदा आदि का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

सुखदेव पहलवान स्टेडियम जिले का प्रमुख खेल स्थल है। यहां क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी सहित विभिन्न खेलों की जनपदीय, मंडलीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं होती रहती हैं। यहां सुविधाओं की कमी है। दो माह पूर्व प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) के तहत अल्पसंख्यक विभाग की तरफ से विभिन्न विभागों को पत्र भेजकर परियोजनाओं का प्रस्ताव मांगा गया था। इसके बाद क्रीड़ाधिकारी ने स्टेडियम परिसर में मल्टी परपज हॉल के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया है। इसकी अनुमानित लागत 336.03 लाख रुपये है। प्रस्ताव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को भेज दिया है। अब 13 नवंबर को जिला स्तरीय समिति (डीएलसी) की बैठक में इस पर मुहर लगने के बाद प्रस्ताव को अल्पसंख्यक निदेशालय लखनऊ भेजा जाएगा। फिर वहां से केंद्र सरकार को जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण शुरू होगा। मल्टी परपज हॉल का निर्माण हो जाने के बाद जिले के साथ बाहरी खिलाड़ियों को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्रतियोगिताओं के दौरान आयोजकों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

शहर के सुखदेव पहलवान स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए मल्टी परपज हाल के निर्माण के लिए क्रीड़ाधिकारी की तरफ से 3.36 करोड़ का प्रस्ताव आया है। डीएलसी की बैठक में चर्चा के बाद इसे अल्पसंख्यक निदेशालय लखनऊ भेजा जाएगा। फिर वहां से प्रस्ताव केंद्र सरकार को जाएगा। - वर्षा अग्रवाल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed