{"_id":"64ece995ff841b5d81001684","slug":"proposal-for-transfer-of-executive-officer-passed-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-3426-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अधिशासी अधिकारी के तबादले का प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अधिशासी अधिकारी के तबादले का प्रस्ताव पास
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद बोर्ड की सोमवार को सभागार में हंगामेदार बैठक हुई। इसमें अधिशासी अधिकारी को हटाने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किया गया। साथ ही शासन को पत्र लिखने का अधिकार भी चेयरमैन को दिया गया। प्रस्ताव को लिपिक राजन चौधरी ने पढ़ा जिस पर चेयरमैन शबा शमीम ने बोर्ड की कार्रवाई रजिस्टर में दर्ज करने का निर्देश दिया।
नगर पालिका परिषद आजमगढ़ की भांति मुबारकपुर में भी चेयरमैन-ईओ के बीच विवाद है। इसके चलते विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सभासद ईओ के खिलाफ शासन व जिला प्रशासन को भी पत्रक सौंप चुके है। आरोप है कि ईओ जनहित के कार्यो में रूचि नहीं ले रही हैं। सभासदों व कर्मियों की भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जब से बोर्ड का गठन हुआ है तब से अब तक कोई विकास कार्य नहीं हुए हैं।
सोमवार को बोर्ड की बैठक में एक सूत्री प्रस्ताव महिला सभासद हबीबा खातून ने रखा। प्रस्ताव को लिपिक राजन चौधरी ने पढ़ कर सुनाया। इस पर सभासदों ने अपनी सहमति जताई। प्रस्ताव के माध्यम से ईओ को पद से हटाने की मांग की गई और शासन को पत्र लिखने का आधिकार चेयरमैन को दिया गया।
विज्ञापन
बैठक में जेई महावीर भारती, रागिब मसूद, राजन चौधरी, मोनू सिंह, दीपक, सभासद वकार अहमद, सुलेमान अंसारी, बशीर अहमद, सायरा बनो, अक़ीला बानों, शाहिना, काशिफ मसूद, रूमी आफताब, अनवारुल हक़, नूरुल होदा, शफी नवाज़, पूजा कुमारी आदि मौजूद रहे।