फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Promotional material removed under the leadership of SDM Phulpur

एसडीएम फूलपुर के नेतृत्व में हटाई गई प्रचार सामग्री

Mon, 05 Apr 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Promotional material removed under the leadership of SDM Phulpur
अहरौला/अंबारी (आजमगढ़)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता के लागू होते ही जगह-जगह लगाए गए बैनर व पोस्टर को उतारने का काम शुरू हो गया है। लेकिन अभी जहां दूर ऊंचाई वाले पेड़ों पर बैनर और होर्डिंग लगाए गए थे वह नहीं उतारे जा सके थे। जिसे बांस के माध्यम से उतारने का काम किया जा रहा है। सोमवार को जगह-जगह लगी प्रत्याशियों के होर्डिंग और बैनर को फूलपुर एसडीएम रावेंद्र सिंह के नेतृत्व में राजस्व कर्मियों और सफाई कर्मियों के द्वारा उतारा गया मौके पर मौजूद रहे हल्के के लेखपाल दिवाकर मिश्रा व अन्य राजस्व कर्मियों को काफी प्रयास के बाद काट कर उतारा। जिसमें फुलवरिया, राजाराम नगर व अन्य क्षेत्रों में पोस्टर, बैनर हटवाए गए। वहीं, दीदारगंज थाना क्षेत्र के बाजारों, चट्टी व चौराहों की चाय पान की दुकानों और वृक्षों की डालियों पर पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के होर्डिंग पोस्टर आज भी लगे हुए हैं। जो आदर्श चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे हैं। वहीं अचार संहिता का पालन कराने वाले मौन हैं। क्षेत्र के फुलेश, कुशवां, कुशलगांव, दीदारगंज, महुवाराखुर्द, पुष्पनगर, हैदराबाद, पल्थी, अमृतगंज, हुब्बीगंज आदि बाजारों में आज भी होर्डिंग तथा पोस्टर लगे हुए हैं। प्रशासन ने इसको हटाना अब तक उचित नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed