फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Progress of health plans got bad, reprimand

स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति मिली खराब, फाटकार

Tue, 29 Sep 2020 07:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
Progress of health plans got bad, reprimand
आजमगढ़। डीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक हुई। जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा में कोयलसा, तहबरपुर, जहानागंज, जीयनपुर, परशुरामपुर में प्रसव के बाद लाभार्थियों को भुगतान की प्रगति कम पाए जाने पर कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए 10 दिन के अेदर शत प्रतिशत भुगतान कराने को कहा।
विज्ञापन

नियमित टीकाकरण में मुबारकपुर, मार्टीनगंज, पवई में फुल इम्यूनाइजेशन की खराब प्रगति पाए जाने पर प्लान बनाकर टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। मातृ वंदना योजना में आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष अर्बन आजमगढ़, पल्हनी, जहानागंज, फूलपुर, ठेकमा में फीडिंग कम पाए जाने और गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण में जिला महिला अस्पताल, मेंहनगर, ठेकमा, बरदह, जहानागंज, लालगंज मे लक्ष्य के सापेक्ष आरसीएच पोर्टल पर कम फीडिंग पाए जाने पर नाराजगी जताई। परिवार नियोजन में एनएसवी (पुरुष नसबंदी), आईयूसीडी, पीपीआईयूसीडी (कॉपर टी), अंतरा के आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम पाई गई। आयुष ओपीडी की समीक्षा मे हरैया, जहानागंज, तहबरपुर, जिला अस्पताल, रानी की सराय में प्रगति कम मिली। एमओआईसी को निर्देश दिए कि रैपिड रिस्पॉन्स टीम की मानीटरिंग स्वयं करें। टीम से विजिट कराकर कोरोना पाजिटिव मरीज की काउंसलिंग कराएं। एसीएमओ डॉ. संजय, डॉ. वाईके राय, डॉ. एके सिंह, डॉ. परवेज अख्तर, एसआईसी डॉ. एसकेजी सिंह, सीएमएस डॉ. मंजुला सिंह उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed