फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Procession taken out on the birth anniversary of Emperor Ashoka Maurya

Azamgarh News: सम्राट अशोक मौर्य की जयंती पर निकाली शोभायात्रा

Sun, 05 Apr 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out on the birth anniversary of Emperor Ashoka Maurya
नेहरु हाल में सम्राट अशोक मौर्य के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में जुटी भीड़। संवाद
आजमगढ़। चक्रवर्ती सम्राट प्रियदर्शी अशोक मौर्य की जयंती शनिवार को नगर के नेहरू हॉल सभागार में मैत्रेय मौर्य शाक्य सैनी कुशवाहा प्रगति मंच के तत्वावधान में मनाया गया। कार्यक्रम से पहले आयोजक करुणाकांत मौर्य (प्रदेश सचिव, समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश) के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

शोभायात्रा डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा से शुरू होकर अग्रसेन चौराहा होते हुए कोइरी पोखरा पहुंची। इसके बाद शोभायात्रा नेहरू हॉल पहुंचकर गोष्ठी में परिवर्तित हो गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आरएस कुशवाहा ने कहा कि अपने पूर्वजों के साम्राज्य को पुनः स्थापित करने के लिए शिक्षा को अपनाना होगा। सही मतदान कर वर्ष 2027 में अखिलेश यादव की सरकार बनानी होगी। विशिष्ट अतिथि लीलावती कुशवाहा ने कहा कि बाबा साहेब की विचारधारा को बचाने के लिए सरकार बदलना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, जगरनाथ कुशवाहा, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, वीरेंद्र मौर्य, बालचंद कुशवाहा, बृजनाथ मौर्य (महासचिव, सपा गोरखपुर) आदि उपस्थित रहे।
अंत में आयोजक करुणाकांत मौर्य ने सभी का आभार प्रकट किया। अध्यक्षता राममूरत मौर्य और संचालन रामविलास मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed