फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Procession houses and funeral places will be built in all the gram panchayats of the district

जिले के सभी ग्राम पंचायतों में बनाए जाएंगे बारात घर व अंत्येष्टि स्थल

Tue, 14 Jun 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Procession houses and funeral places will be built in all the gram panchayats of the district
आजमगढ़। जिले के 1858 ग्राम पंचायतों में अब बरात घर व अंत्येष्टि स्थल बनाए जाएंगे। प्रत्येक बरात घर 30 लाख रुपये की लागत से और प्रत्येक अंत्येष्टि स्थल 24.36 लाख रुपये की लागत से बनेंगे। इसे लेकर शासन स्तर से तैयारी चल रही है। उम्मीद जतायी जा रही है कि बहुत जल्द ही इस योजना पर काम शुरू हो जाएगा। जिले में 22 ब्लाक है। कुल 1858 ग्राम पंचायतें हैं। कुछ गांवों में अत्येष्टि स्थल व बरात घर तो बन गए हैं लेकिन बहुत से ऐसे गांव हैं जहां बरात घर व अंत्येष्टि स्थल नहीं बने हैं। इन गांवों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में शासन स्तर से जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों की सुविधा के लिए बरात घर और अंत्येष्टि स्थल का निर्माण किया जाएगा। शासन स्तर से इसकी तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही पंचायतों में बरात घर और अंत्येष्टि स्थल बनाने के लिए प्रस्तावित जगह तक पहुंचने के लिए मार्ग बनाने की व्यवस्था भी की जाएगी। सामुदायिक शौचालय बनाने के साथ ही पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था भी होगी। जन आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए इन दोनों योजनाओं के लिए शासन स्तर से तैयार की जा रही है। गांवों में बरात घर आज की बड़ी जरूरत है। डीपीआरओ लालजी दुबे ने बताया कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभी ग्राम पंचायतों में अत्येष्टि स्थल व बरात घर बनाने की घोषणा की है। विभाग की ओर से कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। शासन से जैसा आदेश मिलेगा वैसे ही काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed