{"_id":"64f381df24c9e8421e0480d4","slug":"procession-e-amari-taken-out-in-memory-of-looted-convoy-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-3720-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: लुटे हुए काफिले की याद में निकाला जुलूस-ए-अमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: लुटे हुए काफिले की याद में निकाला जुलूस-ए-अमारी
विज्ञापन
क्षेत्र के शिवली में शनिवार को लुटे हुए काफिले की याद में जुलूस-ए-अमारी निकाला गया। इससे पूर्व सोजखानी की गई। मौलानाओं ने मजलिस को खिताब किया। जुलूस कदीमी रास्ते से होता बाग में पहुंचा। मौलाना जीशान हैदर ने अमारियों का परिचय कराया। अंजुमनों ने नौहा मातम किया।
अमारियों और जुलजुना पर लोगों ने फूल-माला चढ़ाकर खिराज-ए-अकीदत पेश की। अलम हजरत अब्बास, हजरत अली असगर का कुर्ता, हजरत अली अकबर का सेहरा की शबीह देख अजादार रो पड़े। अंजुमन शब्बीरिया सुल्तानपुर, बज्मे अब्बासिया अंजुमन पजतानी सुल्तानपुर, अंजुमन फिरदोसिया सिवान बिहार, दस्ते सिपाहे मेंहदी शिबली, अंजुमन अल्मदारे हुसैनी शिबली, दस्ता ए मासूमियां अंजुमन अंसारे हसैनी मुबारकपुर अंजुमन, अंजूमन हैदरी रजिस्टर्ड कोपागंज ने नौहा मातम किया।
मौलाना मिर्जा यासूब अब्बास, मौलाना जिशान अली, मौलाना हसन अक़बर, मौलाना सैयद इब्ने हसन ने मजलिस को खिताब किया। निजामत जीशान हैदर ने की। जुलूस का समापन इमाम बारगाह यादगारे हुसैनी में किया गया। संयोजक आफताब हुसैन ने आभार जताया। उधर, जुलूस के साथ सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चल रही थी।