फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Private agency will do face reading of students at identified examination centers

Azamgarh News: चिह्नित परीक्षा केंद्रों पर निजी एजेंसी करेगी छात्रों की फेस रीडिंग

Sun, 26 Nov 2023 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Private agency will do face reading of students at identified examination centers
यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल माफिया पर लगाम लगाने के लिए बोर्ड की तरफ से पिछले कुछ वर्षों में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा में प्रॉक्सी परीक्षार्थियों (फर्जी परीक्षार्थी) पर नकेल कसने के लिए बोर्ड की तरफ से परीक्षा केंद्रों पर फेस रीडिंग की व्यवस्था करने की तैयारियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फर्जी परीक्षार्थियों पर अंकुश लगाने के लिए बोर्ड केंद्रों पर फेस रीडर कराने की योजना पर विचार कर रहा है, ताकि परीक्षा सकुशल संपन्न कराया जा सके।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल माफिया पर लगाम लगाने के लिए बोर्ड की तरफ से पिछले कुछ वर्षों में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। वर्ष 2023 में हुई बोर्ड परीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में फर्जी परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा देने का मामला सामने आया था, जिसे लेकर विभाग वर्ष 2024 में होने वाली बोर्ड परीक्षा को लेकर सख्त नजर आ रहा है। विभागीय अधिकारियों की माने तो प्रत्येक केंद्रों पर फेस रीडिंग कराने की व्यवस्था भले ही न हो सके लेकिन बोर्ड द्वारा कुछ विद्यालयों को चिन्हित कर वहां इसकी तैयारी है। कारण कि कुछ दिन पूर्व हुए पीईटी की परीक्षा में भी फेस रीडर से प्रॉक्सी परीक्षार्थियों को पकड़ा गया था।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों की संख्या अधिक है। इसलिए सभी केंद्रों पर फेस रीडिंग कराना मुश्किल है। अगले वर्ष से यह पूरी तरह लागू होने की उम्मीद है। इस बार निजी एजेंसियों के माध्यम से फेस रीडिंग कराने की बात अभी चल रही है। वह कुछ चिन्हित स्कूलों में फेस रीडिंग करेंगे। - मनोज कुमार मिश्रा, डीआईओएस आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed