फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Prisoner cuts his own throat in court lockup

Azamgarh News: बंदी ने कोर्ट लॉकअप में काटा खुद का गला

Fri, 08 Sep 2023 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Prisoner cuts his own throat in court lockup
जिला कारागार से पेशी पर आए एक बंदी ने शुक्रवार को न्यायालय लॉकअप में ब्लेड से खुद के गले पर वार कर लिया। लहुलूहान हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक को जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने पाक्सो एक्ट में लखनऊ से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

लखनऊ के ठाकुरगंज थाना अंतर्गत हबीबपुर कला पहाड़ निवासी नईम अंसारी (30) को जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने 27 अगस्त को पॉक्सो एक्ट में लखनऊ से गिरफ्तार किया था। आजमगढ़ लाकर उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। शुक्रवार को वह जेल से न्यायालय पेशी पर लाया गया था। इसी दौरान जेल लॉकअप में न जाने कहां से उसे ब्लेड मिल गया। उसने ब्लेड से गर्दन पर मार लिया। उसके लहुलूहान होते ही पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। फौरन पुलिसकर्मी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। मरहम पट्टी के बाद नईम ने कहा कि उसे पुलिस ने फर्जी मामले में पकड़ कर जेल भेजा है। इसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि बंदी ने पेशी पर आने के दौरान न्यायालय परिसर में ब्लेड से गर्दन पर वार कर लिया। उसे हल्की चोट आई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed