फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Primary school Semri and four houses in Ghaghra

प्राथमिक विद्यालय सेमरी और चार मकान घाघरा में समाए

Sun, 30 Aug 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Primary school Semri and four houses in Ghaghra
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल में घाघरा का जलस्तर घटकर नीचे आ गया है। लेकिन घाघरा का रौद्र रूप लोगों की धड़कनें बढ़ा रहा है। विगत कई सालों से महराजगंज विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय सेमरी के पास घाघरा कटान कर रही थी। रविवार को विद्यालय के साथ ही पांच लोगों के आशियाने घाघरा कटान की भेंट चढ़ गए। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बगहवा पर भी कटान का खतरा मंड़राने लगा है।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर तो घट गया पर समस्याएं अभी जस की तस बनी हुई है। गांव में संपर्क मार्गों पर कीचड़ जमा हुआ है। पशुओं के खाने के चारे आदि भीग गए हैं। सड़े हुए पानी से दुर्गंध आ रहा है जिससे बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। रविवार को महाराजगंज विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय सेमरी के साथ ही गांव के पराग पुत्र दिखाओ, अनिल पुत्र मांगीलाल, सुरेंद्र पुत्र मांगीलाल, पलक धारी पुत्र छविनाथ, छविनाथ पुत्र रामधन का घर भी घाघरा में विलीन हो गया। वहीं हरैया विकासखंड के देवारा खास राजा गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बगहवा और बगहवा बस्ती झगरहवा के पास घाघरा नदी कटान कर रही है। इनका भी अस्तित्व खतरे में बना हुआ है।
विज्ञापन

लोग अपने झोपड़ी व मकान को लेकर सुरक्षित स्थान की ओर जा रहे हैं। मुरारी का पुरवा, त्रिलोकी का पुरवा और भीमली का अस्तित्व खत्म हो चुका है। त्रिलोकी का पुरवा के मुंशी शिववचन पंचायत भवन में शरण लिए हैं तो कुछ लोग दूसरा गोला गोरखपुर में जाकर जीवन यापन कर रहे हैं। कुछ लोग बंधे पर तथा नई बस्ती रौनापार में और नाते रिश्तेदार के यहां शरण लिए हुए हैं। कटान दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। लाटघाट हाजीपुर रिंग बांध पर हो रहही तेजी से कटान की स्पीड धीमा हुई है। लगभग 50 पेड़ काटकर नदी में गिराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहत पैकेट के लिए मारामारी पर उतारू लाभार्थी
लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र के जूनियर हाई स्कूल मोहल्ला परिसर में अतिवृष्टि व बाढ़ से प्रभावित मोहल्ला गांव के लाभार्थियों को बाढ़ आपदा राहत किट का वितरण शनिवार से किया जा रहा है। रविवार को नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा, महुला चौकी प्रभारी मदन गुप्ता, महिला कांस्टेबल के साथ राहत वितरण कराने पहुंचे। लोगों की काफी भीड़ जुट गई। बाढ़ आपदा राहत पैकेट लेने के लिए लगभग 200 लोगों में आज बाढ़ राहत पैकेट वितरण कराया गया। नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा ने कहा कि सभी प्रभावित लाभार्थी को बाढ़ राहत का पैकेट मिलेगा। लोग आपस में मारामारी ना करें और सामाजिक दूरी बनाकर रखें। लेकिन लोगों ने उनकी एक न सुनी और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए राहत पैकेट के लिए मारामारी पर उतारू नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed