{"_id":"60c24d068ebc3e876375201b","slug":"primary-school-madaya-building-demolished-azamgarh-news-vns5941286141","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक विद्यालय मड़या का भवन तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक विद्यालय मड़या का भवन तोड़ा
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में गए तहबरपुर के प्राथमिक विद्यालय मंडया को तोड़ती कार्यदायी संस्था।
- फोटो : AZAMGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की जद में आए तहबरपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मड़या का भवन बिना किसी पूर्व सूचना के ही कार्यदायी संस्थान ने बुधवार को तोड़ दिया। इससे पहले पांच विद्यालय भवन गिराये जा चुके हैं। जबकि नियम है कि नया भवन बनने के बाद ही पुराने विद्यालय भवन को गिराया जाए। स्थिति यह है कि कहीं भी नये भवन का निर्माण नहीं कराया जा सका है। हालांकि अभी विद्यालय बंद चल रहे हैं लेकिन अगर विद्यालय खुले तो गिराये गए स्कूलों के बच्चों को कैसे पढ़ाया जाएगा।
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे जिले से होकर गुजर रहा है। इस मार्ग पर आने वाले वृक्ष, घर व और विद्यालय तोड़े जा रहे हैं। बुधवार को शिक्षा क्षेत्र तहबरपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय मड़या का भवन भी तोड़ दिया गया। जबकि नया भवन बनाने के बाद ही एक्सप्रेस वे की जद में आए स्कूल को तोड़ने का नियम है लेकिन कार्यदायी संस्था इसका पालन नहीं कर रही है। प्राथमिक विद्यालय मड़या के प्रधानाध्यापक कुष्ण कुमार उपाध्याय ने कहा कि नियम को ताक पर रखकर कार्यदायी संस्था काम कर रही है। अब चिंता का विषय यह है कि विद्यालय में अध्ययनरत 126 बच्चे कहां पढ़ाई करेंगे। इसे लेकर अभी तक असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले पांच स्कूलों के भवन तोड़े जा चुके हैं। इनमें अहरौला विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय खानपुरचंदू, उच्च प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर, अतरौलिया विकास खंड के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय निजामपुर शामिल हैं। इसके अलावा गोरखपुर लिंग एक्सप्रेस-वे की जद में आए अतरौलिया का प्राथमिक विद्यालय मनियारपुर का भवन तोड़ा जा चुका है। धनराशि जारी होने के बाद भी नया भवन नहीं बनाया गया।
विज्ञापन
-
इन विद्यालय भवनों का निर्माण प्रगति पर
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की जद में आए जिन विद्यालयों को गया गया है, उनके लिए नया भवन बनाने का कार्य चल रहा है। अहरौला के प्राथमिक विद्यालय खानपुर चंदू, उच्च प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर व विकास खंड अतरौलिया के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय निजामपुर का निर्माण कार्य चल रहा है। उक्त विद्यालयों के निर्माण के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कार्यदायी संस्था को 198 लाख 89 हजार रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें से 50 फीसदी धनराशि 69 लाख 98 हजार रुपये उपलब्ध करा दिए हैं।
-
प्राथमिक विद्यालय मनियारपुर का नहीं शुरू हुआ निर्माण
विकास खंड अतरौलिया के प्राथमिक विद्यालय मनियारपुर का भवन गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे में चला गया है। विद्यालय का भवन तोड़कर कार्यदायी संस्था ने बेसिक शिक्षा विभाग को 25 लाख 94 हजार रुपये की धनराशि दे दी। डीएम ने इस विद्यालय के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी को जिम्मेदारी सौंपी है। पीडब्ल्यूडी विभाग को 12 लाख 97 हजार की धनराशि भेज भी दी गई है। इसके बाद भ ीनिर्माण शुरू नहीं हो सका है।
-
विद्यालय का भवन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की जद में था। इसकी सूचना पहले से थी। बुधवार को अचानक विद्यालय भवन तोड़ने की सूचना मिली। इसका कुछ पैसा मिल गया है। जल्द ही विद्यालय भवन बना दिया जाएगा। जब तक भवन नहीं बन जाएगा तब तक वहां के बच्चों को पास के विद्यालय में पढ़ाने की व्यवस्था की जाएगी।-अंबरीष कुमार, बीएसए।