फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Primary education department owes Rs 15.53 crore electricity bill

Azamgarh News: प्राथमिक शिक्षा विभाग पर 15.53 करोड़ बिजली बिल बकाया

Mon, 23 Dec 2024 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Primary education department owes Rs 15.53 crore electricity bill
आजमगढ़। जिले के 33 विभागों पर बिजली बिल का 43.13 करोड़ रुपये बकाया है। इसमें प्राथमिक शिक्षा विभाग, बिजली विभाग का सबसे बड़ा बकायेदार है। इस पर 15.53 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन

बकाया वसूली को लेकर बिजली विभाग का उपभोक्ताओं पर हमेशा डंडा चलता है। बिजली बिल बकाया न जमा करने पर उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने, आरसी जारी व मुकदमा दर्ज करने तक की कार्रवाई की जाती है वहीं, सरकारी विभागों पर इस तरह की कोई कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन

इस समय एक मुश्त समाधान योजना शुरू होने से बकायेदार उपभोक्ताओं को विभाग की इस कार्रवाई से राहत मिली है। सरकारी विभागों पर 43.13 करोड़ रुपये बकाया है।
इसमें प्राथमिक शिक्षा, एलोपैथिक चिकित्सा, राजस्व, लोक निर्माण, सिंचाई पंचायती राज, पशु चिकित्सालय, खंड कार्यालयों, जिला प्रशासन, ग्राम पेयजल योजना आदि पर एक करोड़ या फिर इससे अधिक बिजली बिल बकाया है। इन बड़े बकायेदारों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed