{"_id":"5fc146fb8ebc3e9bc7345995","slug":"primary-education-department-on-top-in-electricity-dues-azamgarh-news-vns5604826140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बकाया में टॉप पर प्राथमिक शिक्षा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बकाया में टॉप पर प्राथमिक शिक्षा विभाग
विज्ञापन
आजमगढ़। बिजली विभाग लगातार घाटा कम करने को लेकर आम उपभोक्ताओं से वसूली अभियान चला रहा है वहीं सरकारी विभागों का बकाया बिजली विभाग के गले की फांस बना हुआ है। बेसिक शिक्षा विभाग जिले में बिजली विभाग का सबसे बड़ा बकाएदार है। इस पर कुल 12.15 करोड़ का बकाया है। जिले के तीन दर्जन सरकारी कार्यालयों पर बिजली बिल का कुल 26.76 करोड़ रुपये की देनदारी है।
बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चला कर बकायेदारों की बत्ती गुल करने के साथ ही चोरी से बिजली का उपभोग करने वालो के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई। वहीं बिजली विभाग के लिए सरकारी विभाग परेशानी का सबब बने हुए है। तीन दर्जन से अधिक सरकारी कार्यालयों पर बिजली विभाग का 26.76 करोड़ रुपये बकाया है। इक्का-दुक्का विभागों के खिलाफ विभाग ने दो दिवसीय विशेष अभियान के तहत कार्रवाई भी किया है। जिसमें पीडब्लूडी, समाज कल्याण, जिला पूर्ति व उद्यान विभाग की बत्ती गुल की गई। सर्वाधिक 12.15 करोड़ का बकाया बेसिक शिक्षा विभाग पर है। वहीं 3.72 करोड़ के साथ ग्राम्य पेयजल योजना दूसरे व 2.24 करोड़ के बकाए के साथ एलोपैथी चिकित्सा विभाग तीसरे स्थान पर है। अन्य विभागों में आबकारी पर 14.56 लाख, कृषि पर 14.24 लाख, ग्राम विकास विभाग पर 3.10 लाख, पशुधन पर 1.90 लाख, खेल पर 16.85 लाख, गृह पर 58.75 लाख, राजनीतिक पेंशन नागरिक सुरक्षा होमगार्ड पर मात्र 35 हजार, चिकित्सा शिक्षा विभाग पर 68 हजार, एलोपैथिक चिकित्सा 2.24 करोड़, नगर विकास पर 1.56 करोड़, न्याय विभाग पर 11.24 लाख, परिवहन पर 2.98 लाख, प्राविधिक शिक्षा पर 10.92 लाख, राजस्व पर 1.35 लाख, लोक निर्माण पर 74.16 लाख, वन पर 27.43 लाख, वित्त विभाग 5.29 लाख, प्राविधिक शिक्षा पर 10.92 लाख, माध्यमिक शिक्षा पर 1.36 करोड़, जिला समाज कल्याण पर 52.75 लाख, सिंचाई पर 74.31 लाख का बकाया है।
जिला व पुलिस प्रशासन पर 47.79 लाख बकाया
आजमगढ़। बिजली विभाग के बकायेदारों में जिला व पुलिस प्रशासन भी शामिल है। बिजली विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार जिला प्रशासन पर 25.77 लाख रुपये तथा पुलिस महकमें पर 22.02 लाख रुपये का बकाया है। डाक विभाग भी 4.42 लाख रुपये व पशु चिकित्सालय पर 9.23 लाख का बकाया है। मुंदुरी स्थित एयरपोर्ट पर 59.02 लाख बिल बकाया है।
विज्ञापन
सभी बकायेदार सरकारी विभागों को बिल के साथ ही नोटिस भेज दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों से मिल कर विभाग की टीम लगातार बकाया जमा करने की अपील कर रहा है। वैसे अब शासन की सख्ती को देखते हुए बकायेदार सरकारी विभागों की भी बत्ती गुल की जानी शुरू कर दी गई है। जो भी विभाग जल्द बकाया नहीं जमा करेगा, उसकी बत्ती गुल कर दी जाएगी।
अरविंद कुमार सिंह, एक्सईएन, विद्युत वितरण खंड प्रथम।