फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Preparations for procurement of wheat started, 67 centers were created

गेहूं खरीद की तैयारी शुरू, 67 केंद्र बनाए गए

Sun, 21 Feb 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Preparations for procurement of wheat started, 67 centers were created
आजमगढ़। धान के बाद रबी विपणन वर्ष 2021-22 में मूल्य समर्थन योजना के तहत किसानों से सीधे गेहूं खरीद की तैयारी शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी शासन स्तर से जिले के लिए लक्ष्य का आवंटन नहीं किया गया। डीएम राजेश कुमार ने बताया कि इस बार गेहूं खरीद के लिए विभिन्न एजेंसियों के कुल 67 केंद्र खोले जाने की तैयारी है। एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू करा दी जाएगी। इस बार शासन की ओर से गेहूं खरीद के लिए 1975 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी घोषित की गई है।
विज्ञापन

गत वर्ष 63 हजार 400 एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य तय किया गया था। गेहूं खरीद के लिए जिलाधिकारी ने एडीएम वित्त एवं राजस्व गुरु प्रसाद को प्रभारी बनाया है। खरीद के लिए कुल 67 केंद बनाए गए हैं। इनमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कुल 20 केंद्र, पीसीएफ के 45 और एफसीआई के दो केंद्र शामिल हैं। जिला कृषि अधिकारी डॉ. उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इस बार 2.25 लाख हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्रफल में गेहूं की खेती की गई है। क्रॉप कटिंग की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद अनुमानित उत्पादन की भी जानकारी हो जाएगी। औसतन अच्छी फसल होने पर प्रति हेक्टेयर 38 से 40 क्विंटल गेहूं का उत्पादन होता है। डिप्टी आरएमओ डॉ. आरपी पटेल ने बताया कि शासन की ओर से खरीद के लिए समय सारिणी का निर्धारण कर दिया गया है। इसके अनुरूप केंद्र बना दिए गए हैं। अभी लक्ष्य का निर्धारण नहीं हुआ है। नियमानुसार गेहूं की खरीद पंजीकृत किसानों से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed