फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Preparations for Chhath started in homes, garbage piled up on the ghats

घरों में शुरू हुई छठ की तैयारी, घाटों पर गंदगी का अंबार

Sat, 06 Nov 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Chhath started in homes, garbage piled up on the ghats
शहर के सिधारी स्थित एकलव्य घाट पर छठ पूजा के लिए वेदी बनाते लोग।-प्लान खबर की फोटो - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। लोक आस्था के पर्व छठ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अस्ताचलगामी सूर्य को नौ नवंबर को अर्घ्य दिया जाएगा और उससे एक दिन पहले से ही पूजन की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। इस बार बाढ़ के चलते शहर के घाटों की स्थिति अच्छी नहीं है। नगर पालिका ने उनकी सफाई भी नहीं कराई है।
विज्ञापन

जनपद में बड़े पैमाने पर छठ मनाई जाती है। अधिकांश घरों के लोग तमसा नदी के किनारे डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने जाते हैं। दीपावली के छह दिन बाद पड़ने वाले इस पर्व को लेकर घरों में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं लेकिन अभी नगरपालिका घाटों की सफाई का कार्य शुरू नहीं किया गया है। नदी का पानी सीढ़ियों से उतर चुका है लेकिन बाढ़ में बहाकर लाई गई गंदगी घाटों पर है। ग्रामीण इलाकों में तो लोगों ने पोखरों व तालाओं के किनारे वेदी बनाना शुरू कर दिया है। पूजा समितियों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कई स्थानों पर छठ माता की प्रतिमाएं भी स्थापित की जाती हैं।
विज्ञापन

हमारे द्वारा गांव के पोखरे के सभी घाटों की साफ-सफाई का कार्य पूरा करा दिया गया है। लोग पूजा के लिए वेदी बनाना भी शुरू कर चुके हैं। पूजा के दिन पोखरे के चारों तरफ लाइट लगाने का कार्य किया जाएगा ताकि पूजन के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीनदयाल गुप्ता, पूजा समिति के सदस्य मुहम्मदपुर
अभी दीपावली खत्म हुई है। रविवार से घाटों की सफाई का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों की जिम्मेदारी का निर्धारण कर साफ-सफाई कराई जाएगी। ताकि यहां आने वाले श्रद्घालुओं को किसी प्रकार की समस्या न होने पाए।
विकास कुमार, ईओ नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed