{"_id":"6064b1f68ebc3e8c8e61c7e5","slug":"preparation-of-wheat-procurement-will-start-at-77-purchasing-centers-from-today-azamgarh-news-vns58272133","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारियां पूरी आज से 77 क्रय केंद्रों पर शुरू होगी गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारियां पूरी आज से 77 क्रय केंद्रों पर शुरू होगी गेहूं की खरीद
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में गेहूं खरीद की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार से जनपद में बनाए गए 77 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से पहले ही क्रय केंद्र प्रभारियों को केंद्र पर सारी सुविधाओं को पूरा करने का निर्देश दिया गया था। क्रय केंद्र प्रभारियों द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
जनपद में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो रही है। शासन की ओर से इस बार जिले में गेहूं खरीद के लिए लक्ष्य का निर्धारण नहीं किया गया है। एक अप्रैल से शुरू हो रही यह खरीद 15 जून को खत्म होगी। इस खरीद के लिए जनपद में कुल 77 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिसमें विपणन शाखा के 30, पीसीएफ के 45 और एफसीआई के दो केंद्र शामिल हैं। सरकार की ओर से इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य 1975 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। सभी क्रय केंद्रों पर किसानों द्वारा लाए जाने वाले गेहूं की खरीद से पहले उनकी सफाई के लिए पंखा, दो इलेक्ट्रानिक तौल मशीन आदि सुविधाएं करने का निर्देश दिया गया था। जिसे पूरा कर लिया गया है।
डिप्टी आरएमओ आरपी पटेल ने बताया कि किसानों से गेहूं की खरीद के बाद उन्हें पावती दी जाएगी। इस बार पीओएस मशीन से गेहूं की खरीद पंजीकृत किसानों से की जाएगी। गेहूं खरीद के 72 घंटे के अंदर उनके खाते में आरटीजीएस के माध्यम से पैसे का भुगतन कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने पंजीकरण नहीं कराया है वह खाद्य एवं रसद विभाग के पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण करा लें।