{"_id":"5b367cfa4f1c1bb26e8baa0b","slug":"premsheela-murder-wsa-honor-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनरकिलिंग में गई थी प्रेमशीला की जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनरकिलिंग में गई थी प्रेमशीला की जान
Azamgrah
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
honor killing
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सांती गांव में प्रेमशीला की जान ऑनरकिलिंग में गई थी। परिवालों ने उसे उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा था। प्रेमी तो वहां से भाग निकला पर प्रेमशीला को परिवार वालों ने मार डाला और उसके शव तेजाब से जला दिया।
घटना को तीन-चार लोगों ने अंजाम दिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार को भी कई ठिकानों पर दबिश दी गई पर कोई सफलता नहीं मिली। युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई है।
कंधरापुर थाना क्षेत्र के सांती गांव में स्थित सिलनी नदी के किनारे गन्ने के खेत में 25 जून को प्रेमशाीला की लाश मिली थी। उसके चेहरे और शरीर के को तेजाब से जला दिया गया था। डॉग स्क्वाड की मदद से घटनास्थल से करीब तीन सौ मीटर पर स्थित बस्ती के रहने वाले रामहित को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया तो वह भागने लगा।
विज्ञापन
शक के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने माना कि शव उसकी भांजी प्रेमशीला की थी। वह महराजगंज के महरुपुर गांव से रामहित के घर 22 जून को होने वाली शादी में शामिल होने आई थी।
प्रेमशीला का महराजगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 22 जून की रात प्रेमी ने प्रेमशीला को गन्ने के खेत में बुलाया था। रात में गायब प्रेमशीला के परिवार के लोग खोजते हुए वहां पहुंचे और दोनों को साथ देखने के बाद आपा खो बैठे और घटना को अंजाम दिया।
एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि पुलिस ने प्रेमशीला की हत्या की गुत्थी काफी कम समय में सुलझा ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही। बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।