फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Prayers were offered in 540 Eidgahs, and supplications were made by prostrating before Allah's court

Azamgarh News: 540 ईदगाहों में पढ़ी गई नमाज, अल्लाह की बारगाह में सजदा करके मांगी गईं दुआएं

Thu, 28 May 2026 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Prayers were offered in 540 Eidgahs, and supplications were made by prostrating before Allah's court
बिंद्राबाजार क्षेत्र में नमाज अदा करते लोग। संवाद
आजमगढ़। जिले में ईद-उल-अजहा (बकरीद) बृहस्पतिवार को अकीदत के साथ मनाई गई। 540 ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज अदा करके देश में खुशहाली और अमन चैन की दुआएं मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर बकरीद की बधाई दी। इसके बाद जानवरों की कुर्बानी दी गई। उलेमा ने तकरीर के दौरान लोगों को बकरीद की अहमियत के बारे में बताया। बृहस्पतिवार की सुबह शहर के बदरका, जामा मस्जिद, जामेतुर्रशाद, दलालघाट, सिविल लाइंस, दलालघाट समेत कई अन्य स्थानों पर स्थित ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोग बकरीद की नमाज अदा करने के लिए जुट गए। मुबारकपुर, सरायमीर, संजरपुर, बिलरियागंज, जीयनपुर सहित कई स्थानों पर बकरीद की नमाज पढ़ी गई। ईदगाहों और मस्जिदों के आस-पास भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। नमाज के दौरान ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। ईदगाहों के बाहर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने बकरीद की बधाई दी। बकरीद पर पूरे दिन दावतों का दौर चलता रहा। पशुओं की कुर्बानी देने के बाद लोगों ने गोश्त पड़ोसियों के घर पहुंचाया। मीठी सेवई के साथ लजीज पकवान तैयार किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed