फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pravin of Azamgarh can win Delhi's win

दिल्ली को जिताने मैदान में उतर सकते हैं आजमगढ़ के प्रवीण

Mon, 26 Oct 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Pravin of Azamgarh can win Delhi's win
प्रवीण दुबे - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जनपद निवासी लेग स्पिनर प्रवीण दुबे को मंगलवार को दिल्ली कैपिटल की टीम सनराइजर्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में अंतिम 11 में स्थान दे सकती है। प्रवीणा को दिल्ली की टीम में खेलता हुए देखने के लिए जनपद की टीम काफी उत्साहित है। उन्होंने टीम के साथियों के साथ सोमवार को मैदान में जमकर पसीना बहाया। गेंदबाजी के साथ ही क्षेत्ररक्षण का भी अभ्यास किया।
विज्ञापन

प्रवीण इससे पहले भी आईपीएल में आरसीबी के लिए चयनित हो चुके हैं। हालांकि उन्हें अपनी गेंदबाजी का जौहर दिखाने का मौका नहीं मिला था। इस बाद दिल्ली की टीम ने स्पिनर अमित मिश्रा के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किया था। लेग स्पिनर प्रवीण दुबे सगड़ी तहसील के नरहन खास गांव के निवासी हैं। उन्होंने क्रिकेट का ककहरा नगर के सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच भूपेंद्र वीर सिंह से सीखा। इसके बाद उनका चयन मेरठ हास्टल में हो गया। इसके बाद उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। इसके बाद उनका चयन कर्नाटक की टीम में हो गया। आज भी वह कर्नाटक टीम से जुड़े हैं। उनके द्वारा अब तक कर्नाटक टीम से रणजी ट्राफी, विजय हजारे ट्राफी, रणजी ट्राफी और सैय्यद मुश्ताक अली ट्राफी में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वर्ष 2015-16 में प्रवीण दुबे केे पहली बार कर्नाटक के लिए लिस्ट ए क्रिकेट में खेलने का मौका मिला था। कर्नाटक में आयोजित कर्नाटक प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन करने पर बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का उन्हें मौका मिला। वर्ष 2014-15 में उन्होंने हुबली टाइगर्स के लिए छह मैचों में सात विकेट झटके। प्रवीण के कोच रहे भूपेंद्रवीर ने बताया कि टीम में शामिल होने के बाद दो मैच हुए हैं जिसमें अभी उनको मौका नहीं मिला है। फोन पर हुई बातचीत में प्रवीण ने संकेत दिया कि आगे होने वाले चार मैचों में उन्हें मौका मिलने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed