फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pratibha Niketan in folk dance, children of Palhani block top in folk songs

लोक नृत्य में प्रतिभा निकेतन, लोकगीत में पल्हनी ब्लाक के बच्चे अव्वल

Sat, 09 Oct 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Pratibha Niketan in folk dance, children of Palhani block top in folk songs
प्रतिभा निकेतन स्कूल में युवा कल्याण विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत करत? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में शनिवार को नगर के अतलस पोखरा स्थित प्रतिभा निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जनपदीय युवा उत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की शुरूआत जिलाधिकारी राजेश कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तबला वादन में सूरज मिश्रा, शास्त्रीय गायन में अंबर मिश्र प्रथम रहे।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जनपद में प्रतिभा की कमी नहीं है, उन्हें उचित प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराने की जरूरत है। युवा कल्याण विभाग जो प्रयास कर रहा है, वह सराहनीय है। समापन पर श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. निशा यादव ने किया। युवा कल्याण विभाग ग्रामीण एवं शहरी अंचल में छिपे हुए कलाकारों को मंच प्रदान कर रहा है। जिसके लिए वह बधाई के पात्र है। निणार्यक मंडल में डॉ. निशा यादव, अनीता यादव, साधना त्रिपाठी एवं सपना बनर्जी रहीं। संचालन सुनील विश्वकर्मा ने किया। प्रतियोगिता के क्रम में लोकनृत्य में प्रतिभा निकेतन सीनियर सेकेंडरी के रवि श्रीवास्तव, बृजेश यादव, प्रार्थना श्रीवास्तव, रुचि श्रीवास्तव, रागिनी पांडेय, रिया गौड़, काजल प्रजापति, रिमझिम, अनुष्का प्रथम रहीं। लोकगीत में पल्हनी ब्लाक के छात्र विजय प्रताप तिवारी, बादल भूषण मिश्रा, विपुल पांडेय, सूर्यभान प्रथम रहे। अंत में विद्यालय के प्रबंधक रमाकांत वर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी राजनेति सिंह, प्रधानाचार्य ध्रुवचंद मौर्य, उपक्रीड़ा अधिकारी राजनरायन, पूर्व रेंजर वन विभाग नागेंद्र प्रताप सिंह, श्रीबंश पांडेय, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed