फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pradeep Kabutara, accused in the Ajit murder case, surrendered in civil court in Azamgarh

अजीत हत्याकांड के आरोपी प्रदीप कबूतरा ने आजमगढ़ में दीवानी न्यायालय में किया समर्पण

Sat, 17 Apr 2021 10:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 17 Apr 2021 10:15 PM IST
सार

तलाश में जुटी पुलिस को चकमा देकर पहुंचा दीवानी न्यायालय
2013 में वाराणसी के ट्रांसपोर्टर धनराज हत्याकांड में भी था आरोपित
 

विज्ञापन
Pradeep Kabutara, accused in the Ajit murder case, surrendered in civil court in Azamgarh
demo pic - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ के कठौता चौराहे पर जनवरी माह में हुई अजीत सिंह की हत्या में नामजद प्रदीप सिंह कबूतरा ने शनिवार को पुलिस को चमका देकर आजमगढ़ न्यायालय में समर्पण कर दिया। वह ट्रांसपोर्टर धनराज हत्याकांड में भी आरोपित है। इसी मामले में उसने समर्पण किया है। 

विज्ञापन


वाराणसी के ट्रांसपोर्टर धनराज की 11 मई 2013 को तरवां थाना क्षेत्र में हत्या कर दी गई थी। इसमें माफिया अखंड प्रताप सिंह के साथ प्रदीप सिंह कबूतरा भी नामजद था। इस मामले में उसे जमानत मिल गई थी। तभी से वह बाहर था।   
विज्ञापन

इस बीच जनवरी में लखनऊ में पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की हत्या के मुख्य गवाह व मऊ के मोहम्मदाबाद के पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख अजीत सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इसमें ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू, अखंड प्रताप सिंह, गिरधारी विश्वकर्मा नामजद किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में विवेचना में प्रदीप का भी नाम शामिल किया गया। तभी से वह अंडरग्राउंड हो गया था और दीवानी न्यायालय के कोर्ट नंबर एक में चल रहे धनराज हत्याकांड के मुकदमे में पेशी पर नहीं आ रहा था। इस पर कोर्ट ने प्रदीप सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए जमानतदारों को भी नोटिस जारी कर दिया था। दबाव बढ़ने पर प्रदीप पुलिस को चकमा देते हुए शनिवार को न्यायालय पहुंच गया और अपने अधिवक्ता के माध्यम से समर्पण कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed