{"_id":"576592ec4f1c1b103211be84","slug":"prachi-organizer-and-10-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"साध्वी, आयोजक समेत 10 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साध्वी, आयोजक समेत 10 पर केस
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ़
Updated Sat, 18 Jun 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
प्राची पर केस
विज्ञापन
साध्वी प्राची के पुलिस को चकमा देकर कार्यक्रम में शामिल होने से पुलिस प्रशासन सकते में है। एसपी सिटी विपिन ताडा ने बताया कि साध्वी प्राची, नगरपालिकाध्यक्ष इंदिरा देवी जायसवाल, उनके पुत्र अभिषेक जायसवाल दीनू, दीनानाथ, माधव और आयोजक मंडल समेत दस लोगों के खिलाफ सरकारी आदेश का उल्लंघन करने का केस दर्ज किया गया है।
उधर, विश्व हिंदू परिषद के कार्याध्यक्ष रामकृष्ण ने कहा कि नगरपालिकाध्यक्ष को कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर बुलाया गया था। उनके पुत्र को अतिथि बनाया गया था। ऐसे में इन पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस अपनी विफलता को छिपाने का प्रयास कर रही है।
अभिषेक जायसवाल ने कहा कि अगर किसी साध्वी या संत के प्रवचन को सुनना गलत है तो मैं गलत हूं। वहीं, कार्यक्रम संयोजक दीनानाथ ने कहा कि प्रशासन द्वारा एफआईआर दर्ज करने के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं है। इसलिए अभी इसके बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता।