फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Power cuts started as the temperature increased

Azamgarh News: तापमान बढ़ते ही शुरू हुई बिजली कटौती

Sun, 03 Sep 2023 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Power cuts started as the temperature increased
तापमान बढ़ने के साथ ही विद्युत कटौती भी बढ़ गई है। जिसके कारण लोग दिन तो किसी तरह से गुजार ले रहे, लेकिन राात गुजारनी भारी पड़ रही है। छह डिवीजनों से बेहतर बिजली आपूर्ति का दावा हवा हवाई साबित हो रहा है।
विज्ञापन

जिले में बिजली के 6.25 लाख घरेलू व कामर्शियल उपभोक्ता हैं। इन तक बिजली पहुंचाने के लिए छह डिवीजन बनाए गए हैं। विभाग भले ही बेहतर आपूर्ति की बात करता हो लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र बिजली कटौती जारी है। ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं जो शिकायत के बाद भी बदले नहीं जा रहे। कटौती का असर सिंचाई पर सबसे अधिक पड़ रहा है।शहर में 24 तो ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटा बिजली देने का फरमान पूरा नहीं किया जा रहा है। सबसे खराब स्थिति मुबारकपुर डिवीजन के मोहब्बतपुर स्टेशन की है। बिजली न रहने से लोगों की रातों की नींद हराम हो रही है।
विज्ञापन

बूढ़नपुर: डिवीजन कप्तानगंज से हुंसेपुर, मंगीतपुर, पिपरी, बस्ती भुजवल, रेड़हा, कोतवालीपुर, बूढ़नपुर, मदियापार को आपूर्ति होने वाली बिजली बेपटरी हो चुकी है। रात हो या दिन बिजली के आने जाने का कोई समय नहीं है। जहानागंज : चंडेश्वर सब स्टेशन से संचालित नीबी फिडर पर पिछले 15 दिन से हर दो मिनट पर फीडर ट्रिप हो रहा है। बिजली न रहने से लोगों का गर्मी में बुरा हाल हैं। क्षेत्र के विकास सिंह, राहुल गुप्ता, सुरेश राम ने बताया कि बिजली आ रही है तो लो वोल्टेज से पंखा, ट्यूबवेल आदि नहीं चल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
दो सप्ताह से फुंका है ट्रांसफार्मर
फरिहां। क्षेत्र के पश्चिमी बस्ती में पिछले दो सप्ताह से ट्रांसफार्मर फुंका है। 63 केवीए के ट्रांसफार्मर के फुंक जाने से लगभग 250 घरों में आपूर्ति ठप पड़ी है। शिकायत के बाद भी आज तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर की क्षमता कम है। जिसके कारण आए दिन तकनीकी खराबी रहती है। संवाद
00000
अगस्त में फुंक गए 750 ट्रांसफार्मर
अगस्त में विभिन्न क्षमता के 750 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। प्रतिदिन औसतन 25 ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। वर्कशाप के एक्सईएन रवि अग्रवाल ने बताया कि गर्मियों की अपेक्षा अब कम ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। वर्कशाप में ट्रांसफार्मरों की कोई कमी नहीं है। शिकायत दर्ज होने के बाद ट्रांसफार्मर बदले जा रहे हैं। जो मौके पर ठीक कराने की स्थिति में होते हैं, उनको वर्कशाप से जेई और मिस्त्री भेजकर सही करा दिया जा रहा है। कोट




ग्रामीण क्षेत्रों में लोकल फाल्ट के कारण विद्युत आपूर्ति में समस्या आ रही है। शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति की जा रही है। उपभोक्ताओं तक बेहतर बिजजी पहुंचे इसके लिए बिजनेस प्लान के तहत कई प्रवर्तकों की क्षमता वृद्धि होनी है। -राधेश्याम, अधीक्षक अभियंता द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed