फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Power and opposition united to get rid of the car

गाड़ी छुड़वाने को एकजुट हो गए सत्ता और विपक्ष

Sat, 15 Feb 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Power and opposition united to get rid of the car
कलेक्ट्रेट क्षेत्र में सड़क पर खड़े वाहन को ट्रेफिक पुलिस द्वारा लाक किये लाने के बाद झड़प करते व - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। आड़े तिरछे खड़ी नेताओं की गाड़ियों में पुलिस के क्लैंप लगाने पर सभी राजनीतिक दलों को लोग एकजुट होकर बहस करने लगे। परिणामस्वरूप पुलिस को गाड़ियों में लगाए गए क्लैंप हटाने पड़े। घटना शनिवार की है।
विज्ञापन

नगर के कलेक्ट्रेट चौराहे पर हमेशा मजमा लगा रहता है। आए दिन यहां आड़े-तिरछे गाड़ियां खड़ी रहती है। शनिवार की शाम को भी कुछ ऐसा ही नजारा कलेक्ट्रेट चौराहे पर था। गाड़ियों को सड़क पर आड़े तिरछे खड़े कर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता दुकानों पर बैठे अपनी बातों में मशगूल थे। तभी वहां पहुंचे ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने वहां खड़े चार पहिया वाहनों में क्लैंप लगाना शुरू कर दिए। उनके क्लैंप लगाने की देर थी कि राजनैतिक दलों के नेता हरकत में आ गए। राजनीतिक मंचों से एक दूसरे का विरोध करने वाले नेता एकजुट हो गए और पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध करने लगे। इस बात को लेकर नेताओं और पुलिस में बहसबाजी होने लगी। इसमें भाजपा, सपा और बसपा के नेता शामिल थे। मामला यहां तक पहुंच गया कि नेताओं ने सड़क पर दरी बिछाकर धरना देने की बात तक कह डाली। बात बढ़ती देख पुलिस ने अपने कदम पीछे खींचे और उसने सभी गाड़ियों से क्लैंप को निकाल लिया। सीओ सदर मो. अकमल ने बताया कि गाड़ियां आड़े तिरछी खड़ी थी इसलिए पुलिस ने क्लैंप लगाया था। लेकिन जिनकी गाड़ियां थी वह लोग मौके पर पहुंच गए और उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed