फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Potholes up to one feet deep on Baghidand bridge

Azamgarh News: बगहीडांड़ के पुल पर एक फीट तक के गड्ढे

Wed, 02 Oct 2024 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Potholes up to one feet deep on Baghidand bridge
सगड़ी। आजमगढ़-गोरखपुर हाईवे पर बगहीडांड़ गांव के पास बने पुल पर एक फीट तक का गड्ढा हो गया। इससे हमेशा वाहनों के पलटने का डर बना रहता है, लेकिन इस पर विभाग के किसी भी अधिकारी का ध्यान नहीं जा रहा है। आजमगढ़-गोरखपुर एनएच पर हर रोज हजारों छोटे और बड़े वाहन गुजरते हैं। पुल के संकरा होने के कारण एक बार में एक ही वाहन निकल पाता है। गड्ढे के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लेकिन विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे जबकि सगड़ी तहसील और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को दौरा करने वाले जिले के अधिकारी इसी मार्ग से जाते हैं। पहले गड्ढे के चलते कई लोगों की मौत और दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। क्षेत्र के मुकेश राय, डॉ. डीपी श्रीवास्तव, जितेंद्र यादव, गोलू मोदनवाल आदि ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पुल पर बने गड्ढे की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed