{"_id":"60e32b398ebc3ec2061da2d8","slug":"postman-babu-will-now-go-door-to-door-insuring-car-and-bike-azamgarh-news-vns5988084166","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकिया बाबू अब घर-घर जाकर करेंगे कार व बाइक का बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकिया बाबू अब घर-घर जाकर करेंगे कार व बाइक का बीमा
विज्ञापन
अगर आप की कार व बाइक का बीमा कराना है तो किसी बीमा कंपनी कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, बल्कि घर बैठे वाहन बीमा कराया जा सकता है। इसके लिए डाकिया को कॉल करके बुलाना होगा। डाकिया 24 घंटे के अंदर बताए गए नाम पते पर पहुंच जाएगा और चंद मिनट में स्मार्ट फोन के माध्यम से वाहन बीमा कर देगा। इसमें खास बात यह है कि बीमा सुविधाएं पूरी तरह से पेपरलेस होंगी।
जिले में डाक विभाग दिनों दिन ग्राहकों के लिए एक के बाद एक बेहतर सुविधाएं प्रदान करा रहा है। अब डाक विभाग ने वाहन बीमा की सुविधा देना शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक वाहन बीमा की सुविधा मुख्य डाकघर, उप डाकघर समेत कुल 48 ब्रांच पोस्टमास्टर को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। यदि ग्राहक डाकघर तक पहुंचने में असमर्थ है तो घर पर भी डाकिया बुलाकर वाहन का बीमा करा सकते हैं। इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा। डाकिया का अगर पर्सनल नंबर है तो उस पर कॉल करके बुला सकते हैं। डाकिया घर पहुंचकर ग्राहक से वाहन की आरसी लेगा और अपने स्मार्ट फोन से वाहन का बीमा कर देगा। बीमा की धनराशि ग्राहक के आईपीपीबी खाते से डेबिट हो जाएगी, अगर ग्राहक का खाता नहीं है तो नकद धनराशि देकर भी बीमा करा सकेंगे। डाकिया बीमा की मिली रकम को बाद में खजाने में जमा करेगा।
दो कंपनियों से बीमा किया करार
प्रवर डाक अधीक्षक योगेंद्र मौर्य ने बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा ग्राहकों की सुविधा के लिए जनरल इंश्योरेंस (वाहन बीमा बाइक व कार) की शुरुआत की गई है। डाक विभाग ने बीमा के लिए बजाज आलियांज व टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी के साथ करार किया है।