{"_id":"5eaea9208ebc3e90571a33ef","slug":"postal-servants-took-command-to-reduce-congestion-in-banks-azamgarh-news-vns523082844","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में भीड़ कम करने के लिए डाक सेवकों ने संभाली कमान, किसी भी बैंक में हो खाता घर बैठे मिल रहा पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में भीड़ कम करने के लिए डाक सेवकों ने संभाली कमान, किसी भी बैंक में हो खाता घर बैठे मिल रहा पैसा
Sun, 03 May 2020 05:00 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
Postman
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के चलते पूरे देश मे लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। इस दौरान बैंकों में उपभोक्ताओं का भारी भीड़ हो जा रही है। भीड़ को कम करने के लिए ग्रामीण डाक सेवक घर-घर पहुंचकर किसी भी बैंक का पैसा सरकारी डिवाइस से उपभोक्ताओं तक पहुंचा रहे हैं। ग्रामीण डाकसेवक चुनौतियों का सामना कर इस जिम्मेदारी को निभा रहे हैं।
आजमगढ़ जिले के फूलपुर के पोस्टमैन प्रमोद कुमार यादन ने बताया कि सभी लोगों के घर तक पैसे का भुगतान किया जा रहा है। प्रतिदिन कम से 50 हजार रुपये तक का भुगतान 20 लोगों के बीच करना है। ग्रामीण डाकसेवक रामनाथ यादव ने बताया कि कोरोना से जंग लड़ने के लिए लोग घरों में कैद है। ऐसे में हम ग्रामीण डाक सेवक श्रमिक, वृद्ध, विधवा, और किसानों को घर पैसा पहुंचा रहे है।
यह हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी बनती है। मुंडवर के डाक सेवक अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि जिस तरह से डॉक्टर, पुलिस आदि कोरोना को हराने के लिए लगे हुए है। हमें पूरा भरोसा है कोरोना एक दिन हारेगा। बैंको में भारी भीड़ होती है। जबसे ग्रामीण डाक सेवक घर घर पैसों का वितरण करना शुरू किए हैं ग्रामीण काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्हें घर बैठे पैसा मिल जा रहा है। चाहे किसी भी बैंक का खाता हो।