फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   poorvaanchal eksapres-ve se dillee aur lakhanoo saphar hoga aasaan

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से दिल्ली और लखनऊ सफर होगा आसान

Mon, 06 Sep 2021 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
poorvaanchal eksapres-ve se dillee aur lakhanoo saphar hoga aasaan
आजमगढ़। सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट से पूर्वांचल के विकास को पंख लगने की उम्मीद जताई जा रही है। 22494.44 करोड़ रुपये से निर्मित हो रहे 341 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निर्माण 97 प्रतिशत पूरा हो चुका है। यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश अवस्थी ने सितंबर माह में ही इसके लोकार्पण की बात कही थी।
विज्ञापन

गाजीपुर को लखनऊ से जोडने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर इस माह से आवागमन शुरू होने पर लखनऊ का सफ जनपदवासियों के लिए आसान हो जाएगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस से पूर्वांचल के नौ जिलों के विकास का पहिया तेज गति से आगे बढ़ने की बात कही जा रही है। क्योंकि इससे देश और प्रदेश की राजधानी तक लोगों की पहुंच आसान हो जाएगा। अभी जहां लोग छह से सात घंटे में लखनऊ पहुंचने वाले लोग साढ़े तीन घंटे में ही लखनऊ पहुंच सकेंगे। अगर देखा जाए तो ऐसा होने पर व्यापारियों के लिए काफी सहूलियत हो जाएगी। लखनऊ से दिल्ली का सफर भी आगरा एक्सप्रेस-वे के जरिए सफर आसान हो जाएगा। इस प्रकार अगर देखें तो एक्सप्रेस-वे के शुरू होने के बाद पूर्वांचल आर्थिक रूप से पिछड़े पूर्वांचल की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
विज्ञापन

मंदुरी एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद मिलेगी मजबूती
आजमगढ़। यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश अवस्थी ने नहीं लेकिन डीएम राजेश कुमार ने मंदुरी एयरपोर्ट के लोकार्पण की सुगबुगाहट दे दी है। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए तैयारियां करने का निर्देश दिया। माना जाता है कि जिस क्षेत्र में रोड और एयर कनेक्टिविटी अच्छी हो उस क्षेत्र का विकास तेजी से होता है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बाद मंदुरी एयरपोर्ट के शुरू होने से जनपद में विकास को गति मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed