फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Polytechnic students honored in convocation

दीक्षांत समारोह में सम्मानित हुए पालीटेक्निक के छात्र

Mon, 04 Nov 2019 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Polytechnic students honored in convocation
सावित्री फूले बाई पालिटेक्निक में दीक्षांत समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात् - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। राजकीय पालीटेक्निक कालेज के दीक्षांत समारोह में सोमवार को मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विभिन्न ट्रेड में अव्वल रहे छात्रों को अंकपत्र व डिप्लोमा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम एनपी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान कालेज के दो पूर्व छात्र बतौर ब्रांड एंबेसडर शामिल हुए।
विज्ञापन

सावित्री बाई फुले राजकीय पालीटेक्निक व राजकीय पालीटेक्निक भिलिहिली लालगंज का यह संयुक्त दीक्षांत समारोह था। इस दौरान सावित्री बाई फूले राजकीय पालीटेक्निक में वर्ष 2019 के लिए सिविल अभियंत्रण में अश्वनी बरनवाल, विद्युत अभियंत्रण में नमिता यादव, इलेक्ट्रानिक्स अभियंत्रण में उजाला पांडेय, यांत्रिक अभियंत्रण में विजयपाल यादव और राजकीय पालीटेक्निक भिलिहिली में अनुस्मृति शुक्ला अव्वल रहीं। इन अव्वल छात्रों के साथ ही सभी छात्रों को डीएम ने अंकपत्र एवं डिप्लोमा प्रमाण पत्र वितरित किया। कार्यक्रम में कालेज के दो पूर्व छात्र ई. मुक्तेश्वर राय व ई. कमलेश कुमार बतौर ब्रांड एंबेसडर शामिल हुए। डीएम ने अपने दीक्षांत उद्बोधन में कहा कि अभियंता के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल आप नौकरी देने में करें। उद्यमी बनें तभी देश का विकास संभव है। प्रधानाचार्य ई. इफ्तेखार अहमद ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कुलभूषण सिंह, बृजेश कुमार, यशवंत कुमार, श्रूति सिंह, प्रेमानंद, अपर्ण सिंह, प्रीत कमल, संतोष, अरविंद, खुशबू गुप्ता, नित्यानंद, सैमुल्लाह अंसारी, चंद्रमौल मिश्रा, वीएस पांडेय, रमेश प्रजापति, खरपत्तु, राजनरायण, रामनगीना, संजय, श्यामलाल, सुरेंद्र, राजू, रामकरन, राधेश्याम, विश्वनाथ आदि रहे।

सावित्री फूले बाई पालिटेक्निक में दीक्षांत समारोह में डीएम एनपी सिंह और प्राचार्य इफ्तेखार अहम?

सावित्री फूले बाई पालिटेक्निक में दीक्षांत समारोह में डीएम एनपी सिंह और प्राचार्य इफ्तेखार अहम?- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed