{"_id":"67b4d79320f35d2da806ec24","slug":"polling-parties-leave-10672-voters-will-vote-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-127729-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पोलिंग पार्टियां रवाना, 10,672 मतदाता करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पोलिंग पार्टियां रवाना, 10,672 मतदाता करेंगे मतदान
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में रिक्त चल रही चार ग्राम प्रधान और एक बीडीसी सदस्य पद पर मतदान के लिए मंगलवार को संबंधित विकास खंडों से पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। चार ग्राम प्रधान पद के लिए 10,672 और एक बीडीसी पद के लिए 1717 मतदाता मतदान में हिस्सा लेंगे। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं।
जनपद में जिस समय उप चुनाव की घोषणा की गई है। उस समय ग्राम प्रधान के पांच और क्षेत्र पंचायत सदस्य के नौ पद रिक्त थे। नामांकन के दौरान पांच ग्राम प्रधान पदों में एक ग्राम प्रधान पद पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया। इसके बाद चार सीटों पर एक से अधिक उम्मीदवार होने के कारण मतदान का निर्णय लिया गया। वहीं बीडीसी के नौ पदों में एक पद पर पल्हनी विकास खंड की मुंडा सीट से किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। जबकि सात सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया। एक सीट पर दो उम्मीदवार होने के कारण मतदान का निर्णय लिया गया। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए मंगलवार को संबंधित विकास खंडों से पोलिंग पार्टियों की रवानगी का कार्य सकुशल संपन्न हो गया। अब बुधवार को सुबह सात बजे से मतदान होगा।
ब्लाक ग्राम पंचायत प्रत्याशियों की संख्या मतदाता
अहरौला मतलूबपुर चार 1505
पल्हनी चंडेश्वर दो 1166
मुहम्मदपुर कोइलारी बुजुर्ग चार 2537
मिर्जापुर संजरपुर दो 5464
ब्लाक क्षेत्र पंचायत प्रत्याशियों की संख्या मतदाता
मेंहनगर विजईपुर दो 1717
सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट तैनात
उपचुनाव में मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा। मतदान के दौरान सुरक्षा को लेकर सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही पांच सेक्टर और पांच जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जो चुनाव को सकुशल संपन्न कराएंगे।
विज्ञापन
उपचुनाव को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान के बाद मतपेटियों को संबंधित विकास खंडों में बने स्ट्रांग रूमों में रखा जाएगा। मतगणना के दिन इन मतपेटियों को बाहर निकाला जाएगा। -राजाराम वर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी।