फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Politics intensifies over the incident that took place on Ambedkar Jayanti

Azamgarh News: आंबेडकर जयंती पर हुई घटना पर सियासत तेज

Mon, 27 Apr 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Politics intensifies over the incident that took place on Ambedkar Jayanti
भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह। संवाद
आजमगढ़। मेंहनगर क्षेत्र के गोपालपुर में आंबेडकर जयंती के दौरान हुई घटना को लेकर जिले की राजनीति गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने रविवार को एक होटल के सभागार में प्रेसवार्ता कर घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी और समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष के बयान की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन

ध्रुव कुमार सिंह ने बताया कि आंबेडकर जयंती के दौरान कुछ लोगों द्वारा कार्यक्रम स्थल पर लगे केसरिया झंडे को हटाकर दूसरा झंडा लगाने का प्रयास किया गया, जिसे ग्रामीणों ने शांतिपूर्वक रोक दिया था। उस समय कोई विवाद नहीं हुआ। अगले दिन कुछ लोग संगठित होकर लाठी-डंडों के साथ मौके पर पहुंचे और पुनः झंडा लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम के समझाने के बावजूद स्थिति नियंत्रित नहीं हुई फिर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा।इस दौरान पथराव की घटना हुई, जिसमें उपनिरीक्षक उमेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, कुछ ग्रामीणों को भी चोटें आईं। उन्होंने कहा कि एक जाति विशेष के उत्पीड़न के आरोप पूरी तरह निराधार और भ्रामक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बयान समाज में तनाव और वैमनस्य बढ़ाने का काम करते हैं। भाजपा आंबेडकर के सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। हर वर्ष आंबेडकर जयंती पूरे सम्मान के साथ मनाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक लोग समाज में विभाजन पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed