फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Politics in the municipality: EO is not even aware of the special meeting of the Municipal President

नगरपालिका में राजनीति : नपाध्यक्ष की विशेष बैठक का ईओ को पता ही नहीं

Mon, 17 Mar 2025 10:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
Politics in the municipality: EO is not even aware of the special meeting of the Municipal President
आजमगढ़। नगरपालिका परिषद में इस समय सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। चेयरमैन जिस कार्य को नपा से कराया गया बता रहे हैं वहीं ईओ इस बात से इन्कार कर रहे हैं। अब एक नए प्रकरण ने एक बार फिर से दोनों के मनमुटाव को सतह पर ला दिया है। नपाध्यक्ष सरफराज आलम ने मंगलवार को नपा के विशेष बोर्ड की बैठक बुलाई है। वहीं ईओ का कहना है कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी ही नहीं है।
विज्ञापन

आजमगढ़ नपा परिसर में दो जिम्मेदारों के बीच तलवारें ठन गई हैं। यह तलवारें उसे समय ठनी जब नपा चेयरमैन की ओर से नगर के तकिया मुहल्ले से 15-16 लाइटें बिना टेंडर के ही लगवा दी गईं। इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने पहले कहा कि इन लाइटों को 15वें वित्त आयोग से लगवाया गया है। वहीं जब ईओ से बात हुई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं है। तब नपाध्यक्ष ने कहा कि किसी के द्वारा यह लाइटें दान की गई हैं। यह मामला तो ठंडा हो गया। लेकिन, नए मामले में फिर से ईओ और नपाध्यक्ष की तकरार को सतह पर ला दिया है। नपाध्यक्ष सरफराज आलम ने मंगलवार को नपा बोर्ड की विशेष बैठक बुलाई है। इसमें जो एजेंडा बिंदु दिए गए हैं। उनमें एक बिंदु अधिशासी अधिकारी के आचरण पर विचार भी शामिल किया गया है। जो इस बात को साबित करने के लिए काफी है।
विज्ञापन

00
नगर पालिका बोर्ड की बैठक मंगलवार को है, हमें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। चेयरमैन ने बैठक बुलाई तो वह ही जानें। वैसे भी जब कोई सदन चलता है तो कोई बोर्ड की बैठक नहीं हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक त्रिपाठी, ईओ नगरपालिका।
00
बोर्ड बैठक की सूचना की विज्ञप्ति आप देख सकते हैं इसमें एक तरफ मेरी सिग्नेचर है। दूसरी तरफ ईओ के भी सिग्नेचर का कॉलम है। अगर कोई इस पर सिग्नेचर ही न करे या फिर सूचनार्थ भेजे गए पत्र को रिसीव ही न करे तो इसमें हम क्या कर सकते हैं।
सरफराज आलम, अध्यक्ष नपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed