फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Polio dose will be given on 28th at 125 booths

Azamgarh News: 28 को 125 बूथों पर पिलाई जाएगी पोलियो खुराक

Wed, 17 May 2023 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Polio dose will be given on 28th at 125 booths
तहसील परिसर सभागार में बुधवार को टास्क फोर्स की बैठक एसडीएम संत रंजन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें 28 मई को 125 बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए चलाए जाने वाले अभियान पर चर्चा की गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. वृजेश कुमार ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान 28 मई से दो जून तक चलेगा। 28को 125 बूथों पर बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई जाएगी। 29 मई से दो जून तक घर-घर जाकर 63 टीमें छूटे हुए बच्चों को ड्राप पिलाएंगी। 20 सुपरवाइजर ड्रॉप पिलाने में मदद करेंगे। चार चिकित्सकों की सेक्टर सुपरवाइजर के रूप में ड्यूटी की जाएगी, प्रत्येक सेक्टर में पांच सुपरवाइजर कार्य करेंगे। वहीं चार जून को छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। एसडीएम संत रंजन ने कहा कि इस महाभियान में अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा शिकायत या शिथिलता पाए जाने पर कार्रवाई होगी। इस दौरान बीडीओ विकास शुक्ला, बीईओ रविकेश कुमार, सीडीपीओ निरुपमा वर्मा, अधिशासी अधिकारी सूर्यनाथ सरोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed