फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police working at 30 points to prevent bloodshed in panchayat elections

पंचायत चुनाव में खून खराबा रोकने को 30 बिंदुओं पर काम कर रही पुलिस

Tue, 05 Jan 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Police working at 30 points to prevent bloodshed in panchayat elections
आजमगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तिथियां अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन चुनाव को लेकर मारपीट व हत्या की घटनाओं में भी बढ़ोत्तरी हुई है। जिले में बीते चार-पांच माह के अंदर कई राजनैतिक हत्याएं हो चुकी हैं । ऐसे में पुलिस महकमे ने नई रणनीति के तहत 30 बिंदु चिन्हित किए है और इस पर डाटा एकत्र किया जा रहा है।
विज्ञापन

जल्द ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होना है। इसे लेकर गांव में राजनैतिक सरगर्मी बढ़ गई है। प्रत्याशियों की लामबंदी के चलते गांव-गांव अदावत की नींव पड़ चुकी है। खून खराबे से इंकार करना तो दूर जिले में तो राजनैतिक हत्याओं का दौर चार-पांच माह से चल रहा है। ऐसे में पंचायत चुनाव खून-खराबा विहीन हो इसके लिए पुलिस महकमे ने 30 बिंदुओं का एक प्रोफार्मा तैयार किया है, ताकि चुनाव से पहले ही गांवो में सियासी दखल को देखते हुए निगरानी की जा सके। पुलिस व खुफिया टीमों को भी सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन

0000000000000000
तीस बिंदुओं के प्रोफार्मा में भरना है यह विवरण
पुलिस महकमे के सूत्रों की माने तो तीस बिंदुओं के इस प्रोफार्मा में ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम, मजरे, मतदान केंद्र की स्थिति, थाने से दूरी, मतदान केंद्र व गांव की संवेदनशीलता, बीट दरोगा व सिपाही का नाम, मोबाइल नंबर, ग्राम पंचायत की आबादी, मतदाताओं की संख्या, मतदाताओं का जातिगत आकड़ा, निवर्तमान प्रधान, बीडीसी व महाप्रधान का विवरण, संभावित प्रधान पद के प्रत्याशियों का वितरण, आपराधिक इतिहास, प्रत्याशियों के समर्थकों का विवरण, गांव के संभ्रात लोगों का विवरण, ग्राम विकास अधिकारी, आशा, पंचायत सेक्रेटरी, कोटेदार, लेखपाल, चौकीदार का विवरण शामिल हीै। इसके अलावा गांव के प्रमुख राजनैतिक व्यक्तियों का विवरण, दुराचारियों व अपराधियों के साथ ही शस्त्र लाइसेंसियों का वितरण, पूर्व के चुनाव के दौरान गांव में घटित घटनाओं का विवरण आदि भी प्रोफार्मा में भरना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000000
अलर्ट पर किए गए सभी थाने
पंचायत चुनाव को देखते हुए डीजीपी के निर्देश पर जिले के सभी थानों को अलर्ट पर कर दिया गया है। हर छोटे-बड़े मामलों का गंभीरता से निस्तारण करने का निर्देश दिया गया है। पंचायत चुनाव में छोटे-छोटे मुद्दे पर बड़ी घटनाएं हो जाती है, ऐसे में हर छोटी घटना पर विशेष नजर रख कर समस्या का समाधान करने का निर्देश भी दिया गया है।

000000000000000000
पंचायत चुनाव पूरी तरह से खूनखराबा विहीन हो, इसकी कवायद में महकमा जुटा हुआ है। इसी के तहत हम 30 बिंदुओं पर हर ग्राम पंचायत का डाटा एकत्र करवा रहे है। चार से छह दिनों में इस कवायद को पूर्ण करा ली जाएगी, इसके बाद महकमा अपनी रणनीति तय कर आगे की कवायद करेगा।
सुधीर कुमार सिंह, एसपी, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed