फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police will now monitor markets and crowded areas with drones

पुलिस अब ड्रोन से बाजारों और भीड़भाड़ भरे इलाकों की करेगी निगरानी

Tue, 02 Nov 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Police will now monitor markets and crowded areas with drones
आजमगढ़। त्योहारों पर भीड़ को देखते हुए पुलिस सतर्क है और निगरानी बढ़ा दी गई है। अबकी बार भीड़भाड़ वाली जगहों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों की तुरंत जांच की जाएगी। कोई व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस करता है तो वह पुलिस हेल्प लाइन पर काल करके मदद ले सकता है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि दीपावली, भैया दूज व छठ के चलते बाजारों में भीड़ भी बढ़ने लगी है। ऐसे में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे लगाए जाएंगे। भीड़ वाले इलाकों में 112 नंबर की ज्यादा गाड़ियां तैनात की गई हैं। साथ ही पुलिसकर्मियों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। देर रात तक महिलाएं खरीदारी कर रही हैं। उनकी सुरक्षा के लिए भी पुलिसकर्मी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

अतिक्रमणमुक्त होंगी शहर की सड़कें : एसपी
आजमगढ़। शहर की सड़कों को अतिक्रमणमुक्त किया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी, एसडीएम व नगर पालिका से संपर्क कर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलेगा। इसके लिए चिन्हांकन किया जाएगा। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि पहले हम उन स्थानों से अतिक्रमण हटाएंगे जहां सड़कें संकरी हो गई है। जिससे दुर्घटनाएं होने की अधिक संभावनाएं हैं। इसके बाद बाकी के स्थानों से अतिक्रमण चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed