{"_id":"622103fcd8c6bf26c230f530","slug":"police-will-control-crime-with-triple-10-scheme-azamgarh-news-vns6415116161","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपल-10 स्कीम से क्राइम को कंट्रोल करेगी जनपद पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपल-10 स्कीम से क्राइम को कंट्रोल करेगी जनपद पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान सभा चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष संपन्न कराने को लेकर पुलिस महकमे ने बड़ी रणनीति तय की है। ट्रिपल-10 स्कीम के तहत विधान सभावार पुलिस कर्मियों की टीम बनाई गई है। वहीं पुलिस लाइन में एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। इसके माध्यम से एक साथ 25 हजार लोगों के संपर्क में जनपद पुलिस रहेगी और हर छोटी-बड़ी घटनाओं व माहौल पर नजर रखेगी।
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि विधान सभा चुनाव के दौरान क्राइम कंट्रोल को लेकर नई व्यवस्था की शुरूआत कर दी गई है। एक अभियान चला कर सभी दस विधान सभा क्षेत्रों में 10-10 पुलिस कर्मियों की टीम गठित की गई। जो प्रत्येक बूथ से तथा उस बूथ से संबंधित गांव के 10 आमजनता के मोबाइल नंबरों को प्राप्त कर डेटाबेस तैयार किया है। इस अभियान को ट्रिपल-10 स्कीम नाम दिया गया है। इस अभियान में 10 प्रशिक्षित आरक्षियों के द्वारा पुलिस लाइन में स्थापित किए गए कंट्रोल रूम के माध्यम से वार्ता कर लगातार फीडबैक लिया जा रहा है। एसपी ने बताया कि डाटा बेस में मौजूद 25 हजार लोगों के नंबरों पर फोन कर हर प्रकार की जानकारी हासिल की जा रही है। जिसमें अवैध शराब की बिक्री व निर्माण, प्रत्याशियों द्वारा नकदी व शराब का वितरण, मतदाताओं को डराने-धमकाने के प्रयास आदि शामिल है। एसपी ने बताया कि कंट्रोल रुम 24 घंटे काम करेगा। जिसका नंबर 05462-226021 है। इस पर कोई भी व्यक्ति सूचना दे सकता है और सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी।