{"_id":"5ec40ddc8ebc3e902828a84d","slug":"police-went-to-stop-illegal-mining-villagers-beat-up-azamgarh-news-vns5257315180","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन रोकने पहुंची पुलिस और ग्रामीणों में भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन रोकने पहुंची पुलिस और ग्रामीणों में भिड़ंत
विज्ञापन
पवई को डढिया गांव में भट्ठा स्वामी की मौत पर रोते परिजन।
- फोटो : AZAMGARH
आमजगढ़। पवई थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में अवैध खनन की सूचना पर सोमवार रात को गांव पहुंची डायल-112 पुलिस और ग्रामीणों के बीच भिड़ंत हो गई। इस दौरान संदिग्ध हालात में भट्ठा स्वामी की मौत हो गई। परिजनों में पुलिसकर्मियों की मारपीट से मौत होने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों पर मारपीट करने और बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एसपी ग्रामीण एनपी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। भट्ठा स्वामी की मौत हार्ट अटैक से हुई है। मुकदमा लिखा जा रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
पवई थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव से किसी ने सोमवार रात डायल-112 पर फोन कर शिकायत की अवैध रूप से जेसीबी से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। रात में ही पीआरवी वैन मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने देखा कि जेसीबी से मिट्टी निकाली जा रही है। उन्होंने काम बंद करा दिया। साथ ही थाना प्रभारी से बात करने को कहा। पीआरवी वैन में तैनात सिपाही संतोष राम का कहना है कि भट्ठा स्वामी श्रीराम यादव (56) पुत्र कल्पनाथ आए और कहा कि एसओ से मिलने के बाद ही काम कराएंगे। इस दौरान श्रीराम यादव की तबियत खराब हो गई। इस पर ग्रामीण भड़क गए और कहा कि पीआरवी वैन से ही अस्पताल ले चलिए। असमर्थता जाहिर करने पर कुछ लोग ड्राइवर होमगार्ड नरेंद्र यादव को मारने लगे। हमें भी दौड़ा लिया। इस पर सिपाही संतोष और होमगार्ड संदेश सिंह भाग निकले। नरेंद्र को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। पीआरवी वाहन से ही श्रीराम को शाहगंज सीएचसी ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पवई एसओ संजय कुमार की सूचना पर शाहगंज पुलिस ने पीआरवी वाहन को कब्जे में ले लिया। ग्रामीण शव को दूसरे वाहन से लेकर गांव आए।
सुबह पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने शव उठाने से इंकार कर दिया। मौके पर विधायक अरुणकांत यादव भी पहुंच गए। श्रीराम यादव के पुत्र ने भी तहरीर दी है कि पीआरवी सिपाहियों की ओर से गाली देते हुए मार-पीट करने से पिता की मौत हो गई। उधर सिपाही संजय राम ने ग्रामीण के खिलाफ मारपीट और बंधक बनाने की तहरीर दी है। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि श्रीराम यादव की मौत हार्टअटैक से हुई है। दोनों तरफ से तहरीर आई मुकदमा लिखा जा रहा है। जांच के बाद जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।