फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police take action arrested many people during panchayat election result in Azamgarh

आजमगढ़: चुनाव परिणाम में गड़बड़ी पर हुए बवाल में पुलिस का एक्शन, 38 नामजद समेत 200 अज्ञात पर मुकदमा, 18 गिरफ्तार

Wed, 05 May 2021 10:15 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 05 May 2021 10:15 AM IST
सार

आजमगढ़ में 38 नामजद समेत 200 अज्ञात पर मुकदमा, 18 गिरफ्तार
शेष नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश जारी
मंत्री की शह पर गड़बड़ी के आरोप पर बवाल का मामला।

विज्ञापन
Police take action arrested many people during panchayat election result in Azamgarh
सांकेतिक।आजमगढ़ में 38 नामजद समेत 200 अज्ञात पर मुकदमा, 18 गिरफ्तार शेष नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश जारी मंत्री के शह पर चुनाव परिणाम में गड़बड़ी पर हुए बवाल का मामला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में मंगलवार को जहानागंज ब्लॉक मुख्यालय और गोधौरा गांव में हुए बवाल व पथराव मामले में 38 नामजद समेत 200 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं 18 लोगों की गिरफ्तारी भी कर ली गई है। अब बाकी बचे नामजद लोगों की तलाश में पुलिस दबिश की कवायद में जुटी हुई है। इस मामले में पुलिसिया कार्रवाई शुरू होने से हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार, जहानागंज ब्लॉक के जिला पंचायत सदस्य पद के धरावारा सीट की मतगणना में मंत्री के शह पर हेराफेरी का आरोप लगाते हुए एक प्रत्याशी व समर्थकों ने मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया था। इस दौरान आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग जाम कर दिया था।
विज्ञापन

 
इस दौरान मौके पर समझाने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रत्याशी व उसके एक समर्थक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद समर्थक और उग्र हो गए। ब्लॉक मुख्यालय को छोड़ कर ग्रामीण प्रत्याशी के गांव गोधौरा पहुंच गए और वहीं आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की सूचना पर पुलिस गोधौरा पहुंची और भीड़ को हटाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। जिसमें एक इंस्पेक्टर समेत आधा दर्जन भर पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया।
 
वहीं, आरोप है कि पुलिस ने इस दौरान हवाई फायरिंग करने के साथ आंसू गैस के गोले छोड़े थे। इस मामले में पुलिस ने मौके से ही 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था तो वहीं देर रात 18 नामजद समेत 200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया। मंगलवार की रात से ही पुलिस नामजद लोगों की तलाश में दबिश की कवायद में जुटी हुई है।
 
पुलिसिया कार्रवाई की शुरूआत होते ही गांव के पुरूष घर छोड़ कर फरार हो गए है। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है तो वहीं भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed