फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police raid in RTO and ARTO office, brokers fled

आरटीओ व एआरटीओ कार्यालय में पुलिस का छापा, भागे दलाल

Thu, 19 May 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Police raid in RTO and ARTO office, brokers fled
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गुरुवार को संभागीय परिवहन कार्यालय व सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट की गई। सिधारी थाने की पुलिस टीम ने एआरटीओ कार्यालय में अचानक छापा मारा तो दलाल वहां से भाग निकले। वहीं पुलिस ने कई लोगों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय दलालों के चंगुल में बुरी तरह जकड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री इसे लेकर काफी गंभीर हैं। उन्होंने समय-समय पर जांच करने के निर्देश दिए हैं। जिसे लेकर सिधारी थाने की पुलिस ने दोनों कार्यालयों पर छापेमारी की। हालांकि इस दौरान वहां मौजूद दलाल पुलिस के आने की भनक लगते ही भूमिगत हो गए। पुलिस ने बगैर किसी काम के वहां मौजूद लोगों को खदेड़ दिया।बगैर दलालों से संपर्क किए आम आदमी यहां कोई भी काम नहीं करा सकता। दलालों का वर्चस्व इतना है कि यहां अगर कोई अधिकारी, कर्मचारी या सामान्य नागरिक उनका विरोध करते हैं तो वे हमलावर हो जाते हैं। पूर्व में इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। भय के चलते इन दलालों के खिलाफ कोई आवाज नहीं उठाता। इस दौरान पुलिस ने वहां बगैर काम के मौजूद लोगों को बाहर खदेड़ दिया गया। साथ ही ऐसे लोगों को चेतावनी दी गई कि अब बगैर किसी काम के यहां कोई भी मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed