{"_id":"689e34e0ae932ea5f0011817","slug":"police-on-high-alert-in-the-district-keeping-a-close-watch-on-suspects-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-135881-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: जिले में पुलिस हाई अलर्ट पर, संदिग्धों पर पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: जिले में पुलिस हाई अलर्ट पर, संदिग्धों पर पैनी नजर
विज्ञापन
आजमगढ़। स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को लेकर जिले में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, होटल, ढाबा व बाजारों में जगह-जगह संदिग्ध लोगों की पुलिस ने चेकिंग की। चेकिंग अभियान से पूरे जिले में वाहन चालकों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। पुलिस टीम ने वाहनों की तलाशी ली।
स्वतंत्रता दिवस को लेकर सभी थानाध्यक्षों व प्रभारी निरीक्षकों के साथ ही चौकी प्रभारियों को भी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर संदिग्धों पर नजर रखने का निर्देश एसपी ने दिया है। थाने की पुलिस ने रोडवेज, रेलवे स्टेशन के साथ ही होटल व शहर के भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पहुंच लोगों की चेकिंग की।
इस दौरान यात्रियों के सामानों की भी पुलिस ने तलाशी ली। आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के थाना प्रभारी अभय राय व रेलवे राजकीय पुलिस थाने के प्रभारी बीबी राजभर ने चेकिंग अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन, रेलगाड़ी, सर्कुलेटिंग एरिया, पीआरएस काउंटर, पार्सल आदि स्थानों पर सघन चेकिंग की गई। साथ ही यात्रियों को जागरूक किया गया कि यदि उनके आस-पास कोई भी संदिग्ध अथवा लावारिस में वस्तु दिखाई दे तो इसकी तत्काल सूचना टोल फ्री नंबर पर दे।