फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police kept running till Lucknow, Abhishek surrendered in second case

पुलिस लखनऊ तक लगाती रही दौड़, अभिषेक ने दूसरे मामले में किया सरेंडर

Fri, 14 Oct 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Police kept running till Lucknow, Abhishek surrendered in second case
आजमगढ़। शहर के एलवल मुहल्ले में बीते मंगलवार की देर शाम दीपांशु चौधरी (19) की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में आरोपी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष को पुलिस नहीं पकड़ सकी। इसी बीच बृहस्पतिवार को आरोपी ने कोर्ट में पहुंच कर एक पुराने मामले में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन

एलवल मुहल्ला निवासी दीपांशु चौधरी (19) पुत्र विजय चौधरी मंगलवार की शाम घर से चाय पीकर निकला था। कुछ देर बाद डीएवी पीजी कालेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय उर्फ निक्की के घर के सामने अहाते के पास उसे गोली लगने घायल हुआ पाया गया। मुहल्ले के कुछ युवकों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां दीपांशु की मौत हो गई।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पिता विजय चौधरी की तहरीर पर अभिषेक उपाध्याय निक्की समेत दीपांशु को अस्पताल पहुंचाने वाले सौरभ यादव उर्फ निरहू, राजीव यादव और गुड्डू शर्मा के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने अभिषेक उपाध्याय की मां व पत्नी को हिरासत में लिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक की तलाश में पुलिस ने आजमगढ़ से लेकर लखनऊ तक की दौड़ लगाई लेकिन वह हाथ नहीं लगा। बृहस्पतिवार को दिन में लगभग एक से दो बजे के बीच उसने दीवानी न्यायालय पहुंचकर एक अन्य मामले में सरेंडर कर दिया। जहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। हिरासत में लिए गए तीनों अन्य आरोपियों के अलावा अभिषेक की मां व पत्नी बृहस्पतिवार की देर शाम तक पुलिस हिरासत में ही थीं।

बता दें कि दो वर्ष पूर्व कोरोना काल में एक प्राइवेट अस्पताल व डॉक्टरों के खिलाफ दुष्प्रचार किया गया था। इस मामले में डॉ. डीपी राय ने शहर कोतवाली में एक मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसमें दीपांशु हत्याकांड में नामजद किए गए अभिषेक उपाध्याय उर्फ निक्की के अलावा विवेक पांडेय, विनीत सिंह, अरविंद सिंह आदि शामिल थे। एक जुलाई 2020 को शहर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। दीपांशु हत्याकांड में भी नाम आने के बाद पुलिस ने अभिषेक की गिरफ्तारी को लेकर दबिश देना शुरू कर दिया। जिस पर उसने बृहस्पतिवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष कोरोना काल में दर्ज हुए दुष्प्रचार के मामले में समर्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed