{"_id":"69c638181eb32ab9910ac615","slug":"police-fir-after-video-viral-of-family-beaten-for-parking-car-in-front-of-street-cart-in-azamgarh-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: ठेले के सामने गाड़ी खड़ी करने पर पूरे परिवार की पिटाई, वीडियो वायरल; एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: ठेले के सामने गाड़ी खड़ी करने पर पूरे परिवार की पिटाई, वीडियो वायरल; एफआईआर दर्ज
Fri, 27 Mar 2026 01:28 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:28 PM IST
सार
Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में ठेले के सामने गाड़ी खड़ी करने पर परिवार की पिटाई कर दी गई। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की। अब पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली इलाके में ठेले के सामने गाड़ी खड़ी करने को लेकर दबंगई और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि ठेला लगाने वाले कुछ लोगों ने गाड़ी में बैठे पूरे परिवार की जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
सीओ सिटी शुभम तोदी ने बताया कि एक युवक अपनी गाड़ी लेकर नरौली क्षेत्र में पहुंचा था और उसने ठेले के सामने गाड़ी खड़ी कर दी। इसी बात को लेकर ठेला लगाने वाले लोग नाराज हो गए और विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि देखते ही देखते ठेला लगाने वालों ने गाड़ी में बैठे परिवार के लोगों को बाहर निकालकर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
मारपीट के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मारपीट के बाद आरोपी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; PM Modi Varanasi Visit: अप्रैल में पीएम मोदी का काशी दौरा, निगम की तीन बड़ी परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला
पीड़ित पक्ष ने सिधारी थाने पहुंचकर तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और तहरीर के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।