फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police eyes on two gang miscreants

दो गैंग के नौ बदमाशों पर पुलिस की नजर

Wed, 04 Mar 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Police eyes on two gang miscreants
आजमगढ़। दो गिरोह के नौ बदमाश आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर आतंक मचाए हैं। इनकी वजह से कानून व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। कोहराम मचाने वाले यह बदमाश पुलिस को खटक रहे हैं। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों की सूची तैयार कर उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना भेजवा दी है। पुलिस का मानना है कि बहुत ही कम समय में इस गिरोह के सदस्यों ने कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा जिन बदमाशों को सूचीबद्ध किया गया है। उसमें गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाने के मलिकपुरा गांव निवासी राजन पासी पुत्र देवमन है। वह वर्तमान समय में मऊ जिले के चिरैयाकोट थाने के पलिया मोहरवापुर गांव का निवासी है। आजमगढ़ जिले में सक्रिय इस बदमाश के गिरोह में सिधारी थाने के हथिया गांव निवासी इंद्रजीत सरोज उर्फ इनरू पुत्र लालमन और जौनपुर जिले के बक्सा थाने के सोनवर गांव निवासी लालसाहब उर्फ मुन्ना पुत्र ठाकुर प्रसाद है। तीन सदस्यीय राजन पासी गिरोह का सरगना है। उसके गैंग का कोड डी -50 है। इसीक्रम में डी-49 नंबर से दूसरी गिरोह पंकज सिंह पुत्र रामअवध सिंह का चिह्नित हुआ है। पंकज तरवां थाने के इस्माइलपुर गांव का निवासी है। उसके गिरोह में मेंहनगर थाने के असौसा गांव निवासी विनोद राजभर पुत्र रामेश्वर, मेहनाजपुर थाने के मोकलपुर डूहरू गांव निवासी जिउत राजभर पुत्र तिल्थू, गाजीपुर जिले के सादात थाने के प्यारेपुर डंडवल गांव निवासी जोगेश राजभर पुत्र मीरा, मेहनाजपुर थाने के जमुनीपुर गांव निवासी सुंदर दास उर्फ एसपी पुत्र बलिराम और तरवां थाने के नौरसिया गांव निवासी विशाल सिंह पुत्र फेकन का नाम शामिल है। शहर कोतवाली और तरवां थाने की पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर इन दोनों गिरोह को आपराधिक माफिया गैंग की सूची में शामिल किया गया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

000
दो आपराधिक माफिया गैंग के नौ सदस्यों को सूचीबद्ध किया गया है। यह बदमाश आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने और दिलाने में माहिर हैं। पुलिस की कई टीमें इनके पीछे लगाई गई है। - नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed